चीन पर भारत की एक और बड़ी ‘डिजिटल’ स्ट्राइक, 43 ‘चीनी’ ऐप्स को किया बैन, यहां देखें फुल लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/06/mobile-apps.jpg

भारत सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए 43 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इन ऐप्स में AliExpress, CamCard और Taobao Live समेत कई और ऐप्स भी शामिल हैं, जिनकी पूरी लिस्ट आगे बताई गई है। याद दिला दें कि इस साल जून में भारत सरकार ने प्राइवेसी को खतरा बताते हुए 59 अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था, जिसमें TikTok, Shareit, UC Browser और WeChat जैसे कुछ लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल थे। वहीं, 59 चीनी ऐप्स के बैन के बाद इंडिया में पबजी समेत 118 ऐप्स को बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब इंडिया में पबजी मोबाइल की वापसी हो रही है, जिसे लेकर कंपनी द्वारा भी पुष्टी की जा चुकी है।

अगर बात करें बैन हुए नए 43 चीनी ऐप्स के बारे में तो इन्हें लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सरकार ने ये बैन सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की धारा 69ए के प्रावधानों के तहत लगाया है। सरकार का कहना है कि ये सभी ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा है। इसे भी पढ़ें: PUBG Mobile की इंडिया में हो रही वापसी! जानें कब होगा लॉन्च

इंडियन आर्मी ने बैन किए थे ये ऐप्स

इस साल भारतीय सेना ने कथित तौर पर अपने कर्मियों के लिए Facebook, Instagram, Truecaller, और PUBG सहित 89 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप्स से सेना को केवल साइबर सेंध की चिंता नहीं है, बल्कि असल दुनिया में भी जानकारी के रिसाव की चिंता है। इसे भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं इन 21 ऐप्स का उपयोग तो तुरंत कर दें डिलीट, यहां देखें फुल लिस्ट

सरकार द्वारा प्रतिबंधित नए 43 चीनी मोबाइल ऐप्स की लिस्ट इस प्रकार है:

याद दिला दें कि इस साल जून में, सरकार ने 59 Chinese apps पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके बाद जुलाई में अगले दौर में 47 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। ऐप बैन का आखिरी ऐसा दौर सितंबर में था, जिसमें TikTok के लिए PUBG मोबाइल और वीपीएन समेत 118 ऐप ब्लॉक किए गए थे। पिछले तीन बार की तरह ही इस बार प्रतिबंध इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत लागू किया गया है।