Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 : अमेजन पर सस्ते में मिल रहे तगड़े लैपटॉप, देखें लिस्ट

Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 के दौरान Dell, HP, LG, MSI, और दूसरे ब्रांड के लैपटॉप में बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं।

Join Us icon
Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 : Best Laptop Deal

Amazon पर इन दिनों Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 चल रही है। अमेजन पर यह सेल 6 अगस्त को शुरू हुई जो 10 अगस्त तक चलेगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सभी प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, हेडफोन, स्मार्टवॉच, इयरबड्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सबसे बेस्ट समय है। अमेजन पर इस दौरान भारी डिस्काउंट और दमदार डील्स के साथ लैपटॉप सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। सेल के दौरान Dell, HP, LG, MSI, और दूसरे ब्रांड के लैपटॉप में बढ़िया डील मिल रही है। अमेजन 12 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करने पर 25,000 रुपये का बोनस मिल रहा है। इसके साथ ही SBI के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिल रहा है। यहां हम आपको Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 पर लैपटॉप पर मिल रही डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 : Best Laptop Deal

1. HP Victus

दमदार गेमिंग और क्रिएटर लैपटॉप HP Victus को अमेजन की सेल से मात्र 53,240 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप की कीमत 61,490 रुपये है। एचपी का यह लैपटॉप को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। HP Victus लैपटॉप में 5th Gen AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ AMD Radeon RX 5500M GPU (4GB of GDDR6 RAM) दिया गया है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में 8GB DDR4-3200MHz RAM दिया गया है जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस लैपटॉप में 16.1-इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 60Hz है। इस डिस्प्ले में TUV Rheinland और Eye Safe सर्टिफिकेशन सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही बड़ा की-बोर्ड मिलता है जो कंफर्टेबल टाइपिंग ऑफर करता है। HP इस लैपटॉप के साथ Windows 11 का अपडेट ऑफ़र कर रहा है।

प्राइस : 61,490 रुपये
डील प्राइस : 53,240 रुपये

2. HP 14s

HP 14s लैपटॉप को अमेजन की सेल से मात्र 38,740 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। एचपी का यह लैपटॉप आमतौर पर 42,990 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध रहता है। इस लैपटॉप को भी नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। HP 14s लैपटॉप को 11th Gen Intel Core i3-1125G4 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसमें 3.7GHz तक Intel Turbo Boost Technology का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही 8GB DDR4 रैम दिया गया है जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही लैपटॉप में फास्टर फाइम मैनेजमेंट के लिए 512GB PCIe NVMe SSD दी गई है। इस लैपटॉप में 1080p 14-inch IPS पैनल दिया गया है। HP के इस लैपटॉप में प्री-इंस्टॉल Microsoft Office Home & Student 2019 दिया गया है। लैपटॉप में 3-cell 41Wh Li-ion बैटरी दी है जो लंबा बैकअप ऑफर करती है। इसके साथ ही यह 45 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

प्राइस : 42,990 रुपये
डील प्राइस : 38,740 रुपये

3. Dell Inspiron 3515

Dell Inspiron 3515 की कीमत 46,790 रुपये है। डेल के इस लैपटॉप को Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 के दौरान मात्र 38,490 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के साथ साथ डेल के इस लैपटॉप को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करने पर 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट लिया जा सकता है। Dell Inspiron 3515 में 15.6-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 OS पर रन करता है और इसमें Office Home और Student 2021 पहले से इंस्टॉल आता है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 5-3450U पर रन करता है, जिसमें मल्टीटास्किंग के लिए 8GB RAM दिया गया है। इसके साथ ही 512GB SSD स्टोरेज दी गई है।

प्राइस : 46,790 रुपये
डील प्राइस : 38,490 रुपये

4. Redmi Book Pro

Redmi Book Pro को अमेजन की ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान 38,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के इस लैपटॉप की कीमत आमतौर पर 42,990 रुपये है। इस लैपटॉप पर 12 महीने की नो EMI, 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज के साथ खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप स्लीक और मैटेलिक फिनिश के साथ आता है। रेडमी का यह लैपटॉप 11th Gen Intel Tiger Lake Core i5-11300H प्रोसेसर, 8GB RAM, और 512GB SSD के साथ आता है। Redmi का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। लैपटॉप में बड़ा टैचपैड मिलता है। इसके साथ ही 2W के दो स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। यह लैपटॉप Windows 10 OS पर रन करता है और इसमें Microsoft Office Home and Student 2019 प्री-इंस्टॉल आता है।

प्राइस : 42,990 रुपये
डील प्राइस : 38,490 रुपये

5. Dell Vostro 3420

हमारी इस लिस्ट में Dell का एक और फीचर पैक लैपटॉप है जिसे अमेजन पर चल रही सेल के दौरान 50,240 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। डेल के इस लैपटॉप पर SBI क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही 12 तक की नो-कॉस्ट ईएमआई और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। डेल का यह लैपटॉप 11th Gen Intel i5-1135G7 प्रोसेसर पर रन करता है। डेल के इस लैपटॉप में 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। इसमें 14-इंच का पैनल दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है और इसमें Microsoft Office Home and Student 2021 प्री-इंस्टॉल आता है।

प्राइस : 54,204 रुपये
डील प्राइस : 50,240 रुपये

6. Honor MagicBook X

Honor MagicBook X लैपटॉप पर भी अमेजन सेल के दौरान अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल को बैंक डिस्काउंट के साथ 30,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान लैपटॉप को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई और 20,000 रुपये तक के एक्सेंज डिस्काउंट बेनिफिट के साथ भी खरीदा जा सकता है। Honor MagicBook X में प्रीमिमय एल्यूमिनियम चैसिस दिए गए है जो कि 16.9mm थिकनेस के साथ आता है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD IPS एंटी-ग्लेयर पैनल सपोर्ट दिया गया है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी का दावै है कि यह सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। ऑनर का यह लैपटॉप 10th Gen Intel Core i3-10110U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 8GB DDR4 RAM और 256GB PCIe SSD दिया गया है।

प्राइस : 32,990 रुपये
डील प्राइस : 30,990 रुपये

7. ASUS Vivobook 15

ASUS Vivobook 15 लैपटॉप को अमेजन सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट के साथ मात्र 44,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप पर भी 12 महीने नो-कॉस्ट ईएमआई, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट का बेनिफिट मिल रहा है। अगर आप एक मल्टी टास्किंग लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ASUS Vivobook 15 आपके लिए परफैक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 3700U प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB 2400MHz RAM और 512GB NVMe PCIe SSD दिया गा है। आसुस के इस लैपटॉप में 15.6-इंच का पैनल दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है।

प्राइस : 46,990 रुपये
डील प्राइस : 44,599 रुपये

8. Mi Notebook Ultra

हमारी इस लिस्ट में शाओमी का एक और फीचर पैक लैपटॉप Mi Notebook Ultra है जिसे सेल के दौरान 51,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। शाओमी के इस लैपटॉप की कीमत 57,990 रुपये है। इसके साथ ही 12 महीने की नो-कोस्ट ईएमआई और 20000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर का बेनिफिट भी मिल रहा है। Mi Notebook Ultra में पावरफुल 11th Gen Intel Tiger Lake Core i5-11300H प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में Intel Iris Xe ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। यह लैपटॉप 8GB DDR4 3200MHz RAM और 512GB PCIe NVMe SSD के साथ आता है। Mi का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है और इसमें Microsoft Office Home and Student 2021 प्री इंस्टॉल आता है।

प्राइसिंग : Rs 57,990
डील प्राइसिंग : Rs 51,490

9. LG Gram17 Intel EVO

एलजी का प्रीमियम लैपटॉप Intel Evo-certified LG Gram17 को सेल के दौरान 1,08,299 रुपये के डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप आमतौर पर 1,36,747 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए आता है। इस लैपटॉप पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 12 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर किया जा रहा है। Intel Evo-सर्टिफाइड LG Gram17 एक दमदार लैपटॉप है जो कि लेटेस्ट 12th Gen Intel Core Processor i7-1260P के साथ आता है। इसमें इंटेल का नया Hybrid CPU आर्कचेक्चर का इस्तेमाल किया गया है जो बेहतर बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इस लैपटॉप में सुपरफास्ट 16GB LPDDR5 डुअलस रैम सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में 512GB SSD स्टोरेज और Intel Iris Xe ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसके साथ ही इस में 17-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। LG का दावा है कि इसमें 72Wh की बैटरी दी गई है जो 17.5 घंटे नॉन स्टॉप वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।

प्राइस : 1,36,747 रुपये
डील प्राइस : 1,08,299 रुपये

10. MSI Modern 14

टॉप 10 बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट में MSI Modern 14 भी शामिल है। इस लैपटॉप को बैंक डिस्काउंट के साथ 40,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। एमएसआई का यह लैपटॉप 42,990 रुपये की कीमत में आता है। इस लैपटॉप को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई और 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदा जा सकता है। MSI Modern 14 लैपटॉप में 14-इंच का पैनल दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 10 Home पर रन करता है। MSI का यह लैपटॉप मिलिट्री सर्टिफिकेशन की ड्यूरेबिलिटी MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है। इस लैपटॉप में 8GB RAM और 256GB SSD फास्ट परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

प्राइस : 42,990 रुपये
डील प्राइस : 40,990 रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here