ASUS Zenfone 9 स्मार्टफोन जल्द कर सकता है मार्केट में एंट्री, सामने आया फोन का डिजाइन

Join Us icon

नए साल के साथ ही कंपनियां अपने-अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारियों में हैं। मोटोरोला और शाओमी जहां अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर चुकी हैं वहीं सैमसंग, वनप्लस और रियलमी जल्द ही अपने 2022 के फ़्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाने की तैयारी में है। अब ख़बर सामने आ रही है कि इस रेस में ASUS की एंट्री भी जल्द होने वाली है। कुछ दिनों पहले कंपनी के गेमिंग स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 6 के रेंडर सामने आए थे। अब कंपनी Zenfone 9 से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर शेयर की जा रही हैं।

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक़, इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है जिसे कथित तौर पर Zenfone 9 बताया जा रहा है। स्क्रीनशॉट के साथ ही फोन के बारे में एक जानकारी भी शेयर की गई है। इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अपकमिंग ASUS Zenfone 9 स्मार्टफोन के बैक पैनल में एक छोटी सी डिस्प्ले दी जाएगी। यानी इस फोन में गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 5 की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जाएगा।

ASUS Zenfone 9 का डिजाइन

asusz9

इस स्क्रीनशॉट से फ़ोन का डिज़ाइन साफ़ तौर पर देखने को मिला है। यह फ़ोन लंबा और थोड़ा पतला होगा। फ़ोन के सेकेंडरी डिस्प्ले के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन में डबल टैप जेस्चर फ़ीचर दिया जाएगा। यानी आसुस के इस फोन में Apple iPhones की तरह डबल टैप फीचर दिया मिलेगा, जिसकी मदद से आप बैक पैनल में डबल टैप कर स्क्रीनशॉट और कैमरा ऐप ओपन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : OPPO Find X5 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक Dimensity 9000 चिपसेट और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च

ASUS ने फिलहाल अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। ऐसे में हम भी इन लीक रिपोर्ट्स की पुष्टी नहीं करते हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि Zenfone 9 सीरीज किन दमदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले हुआ कीमत का खुलासा

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here