
असूस को लेकर कल ही एक लीक सामने आया था जिसमें बताया गया था कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज फिर से असूस ज़ेनफोन सीरीज़ के नए स्मार्टफोन से जुड़ी अहम जानकारी लीक हुई है। नए लीक में सिर्फ ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 ही नहीं बल्कि ज़ेनफोन मैक्स एम2 की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। असूस के दोनों स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह भी पता चला है कि ये दोनों ही फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाएंगे।
असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें लीक के अनुसार यह फोन 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ यह 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी स्टोरेज के दो आॅप्शन में लॉन्च होगा। असूस अपने इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है।
ASUS ZenFone Max Pro M2 ZB631KL = 6in FHD+, 13MP, 4GB RAM, 64/128GB. Snapdragon 660 (SDM660), Triple Cam
ASUS ZenFone Max M2 ZB633KL = 6in FHD+, 13MP, 4GB RAM, 32/64GB. Snapdragon 636 (MSM8953), Dual Cam
ZB632KL (non-Pro), ZB634KL (Pro) are likely India specific variants— Roland Quandt (@rquandt) November 14, 2018
लीक में यह नहीं बताया गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर मौजूद तीन रियर कैमरा सेंसर कितनी पावर के होंगे। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है। इसी तरह ज़ेनफोन मैक्स एम2 की बात करें तो लीक के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को भी 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च करेगी।
4 रियर कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी ए9, 20 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च
ज़ेनफोन मैक्स एम2 को भी 4जीबी रैम मैमारी पर पेश किया गया जा सकता है जिसके साथ यह फोन 32जीबी तथा 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। असूस के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट देखने को मिल सकता है। ज़ेनफोन मैक्स एम2 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
रियलमी ला रहा है बिल्कुल नई ‘यू सीरीज़’, इसी में लॉन्च होगा भारत का पहला हेलीयो पी70 चिपसेट वाला फोन
आपको बता दें कि पिछले महीने असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 व ज़ेनफोन मैक्स एम2 को यूरोशियन इकोनॉमिक कमीशन वेबसाइट से सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। नए लीक में ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के इंडियन वर्ज़न का मॉडल नंबर जहां ज़ेडबी634केएल बताया गया है वहीं ज़ेनफोन मैक्स एम2 का मॉडल ज़ेडबी632केएल बताया गया है। लगातार लीक्स सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन स्मार्टफोंस को बाजार में उतार देगी।



















Comments are closed.