अटल पेंशन योजना के लिए अप्लाई कैसे करें, जानें लाभ और मंथली पेंशन की डिटेल

Join Us icon

अगर आप रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana, ‘APY’) में निवेश करना एक अच्छा उपाय हो सकता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा देना है। APY के तहत मंथली योगदान देना होता है, फिर 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 से 5000 रुपये तक की मंथली पेंशन की सुविधा मिलती है। अटल पेंशन योजना में साल 2023-24 में रिकॉर्ड 1.22 करोड़ नए लोगों ने खाते खुलवाए हैं। ऐसे में अटल पेंशन योजना के साथ जुड़े खाताधारकों की संख्या 6.62 करोड़ हो गई है। आप भी अटल पेंशन योजना (APY) में निवेश करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

इस लेख में:

अटल पेंशन योजना 2024 की डिटेल

योजना का नामAtal Pension Yojana
योजना की शुरुआतकेंद्र सरकार द्वारा (वर्ष 2015)
लाभार्थीदेश के असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत लोग
उद्देश्यमंथली पेंशन की सुविधा
आयु18-40 वर्ष
निवेश की न्यूनतम अवधि21 वर्ष
न्यूनतम मासिक योगदान42 रुपये
अधिकतम मासिक पेंशन 5000 रुपये
CRA नंबर1800-222-080
NPS हेल्पडेस्क1800-110-708
वेबासाइटhttps://www.india.gov.in/spotlight/atal-pension-yojana

अटल पेंशन योजान के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

बैंक या फिर डाकघर में APY अकाउंट खोलने के दो तरीके हैं।

पहला तरीकाः  सबसे पहले उस बैंक या डाकघर की शाखा में जाएं, जहां आपका सेविंग बैंक अकाउंट है। बैंक या डाकघर में आपको विधिवत भरा हुआ एपीवाई आवेदन फॉर्म जमा करना होगा और केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

दूसरा तरीकाः आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके ऑनलाइन भी एपीवाई खाता खोल सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि जैसे बैंक ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से अटल पेंशन योजना खाता खोलने की अनुमति देते हैं। एसबीआई की नेट बैंकिंग के माध्यम से एपीवाई खाता खोलने की सुविधा ‘ई-सर्विसेज’ टैब में सोशल सिक्योरिटी स्कीम के विकल्प के तहत है। उदाहरण के लिए, अगर आपका सेविंग अकाउंट ICICI बैंक में है और Atal Pension Yojana के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

ICICI Bank

स्टेप-1: ICICIBank.com पर विजिट करने के बाद लॉगइन करें।
स्टेप-2: फिर आपको यहां पर ‘कस्टमर सर्विस’ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-3: फिर यहां ‘सर्विस रिक्वेस्ट’ पर क्लिक करें।
स्टेप-4: इसके बाद ‘बैंक अकाउंट’ सेक्शन से Enroll for Atal Pension Yojana पर क्लिक करें।
स्टेप-5: अब आपको सभी आवश्यक विवरण को दर्ज करना होगा।
स्टेप-6: इसके बाद अटल पेंशन योजना अकाउंट एक वर्किंग डे के भीतर सक्रिय हो जाएगा। साथ ही, ऑटो डेबिट ऑटोमैटिकली शुरू हो जाएगा।

अटल पेंशन योजना (APY) क्या है?

अटल पेंशन योजना (APY) एक सरकारी पेंशन योजना है, जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना है।

  • यह विशेष रूप से गरीब, वंचित और असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए है। निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी या ऐसे संगठन के साथ काम करने वाले कर्मचारी, जिन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिलता है, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये या 5000 रुपये की निश्चित पेंशन पाने का विकल्प है।
  • पेंशन का निर्धारण व्यक्ति की उम्र और योगदान राशि के आधार पर किया जाता है। अंशदाता का जीवनसाथी अंशदाता की मृत्यु पर पेंशन का दावा कर सकते हैं। वहीं अंशदाता और उसके पति/पत्नी दोनों की मृत्यु पर नामांकित व्यक्ति को संचित राशि प्राप्त होगी।
  • यदि अंशदाता की 60 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले मृत्यु हो जाती है, तो पति/पत्नी या तो योजना से बाहर निकल सकते हैं और कॉर्पस का दावा कर सकते हैं या शेष अवधि के लिए योजना जारी रख सकते हैं।
  • भारत सरकार द्वारा निर्धारित निवेश पैटर्न के अनुसार, योजना के तहत एकत्रित राशि का प्रबंधन भारतीय पेंशन फंड नियामक प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है।

APY में सरकार कितना योगदान देती है?

इस योजना में भारत सरकार भी ग्राहक के योगदान का 50 प्रतिशत सह-योगदान करेगी,जो कि 1,000 रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो। हालांकि सरकारी सह-योगदान सिर्फ उन लोगों के लिए ही उपलब्ध है, जो किसी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं और आयकरदाता भी नहीं हैं।

बता दें कि भारत सरकार 5 साल की अवधि के लिए उन योग्य ग्राहक के अकाउंट में ही सह-योगदान देगी, जो 1 जून 2015 से 31 मार्च 2016 की अवधि के दौरान योजना में शामिल हुए थे। एपीवाई के तहत सरकार के पांच साल के सह-योगदान का लाभ 5 से अधिक नहीं होगा।

Atal Pension Yojana किसके लिए है

अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा:

  •  भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कम से कम 20 वर्षों तक योगदान करना चाहिए।
  • आपके आधार से जुड़ा हुआ एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।

हालांकि जो लोग स्वावलंबन योजना (Swavalamban Yojana) का लाभ उठा रहे हैं, वे ऑटोमैटिक रूप से अटल पेंशन योजना में स्थानांतरित हो जाएंगे।

APY के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

अटल पेंशन योजना के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी:

10 indian government emergency Phone numbers that you must know

  • आइडेंटिटी प्रूफ (आधार कार्ड)
  • एड्रेस प्रूफ (मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि)
  • जन्मतिथि सत्यापित करने के लिए दस्तावेज (SSLC प्रमाणपत्र)
  • सेविंग बैंक का अकाउंट नंबर

आपके पास एक एक्टिव कॉन्टैक्ट नंबर भी होना चाहिए, जिसके माध्यम से आप कंफर्मेंशन और अन्य विवरण प्राप्त कर सकें।

APY के लिए मंथली पेमेंट और पैनल्टी क्या है?

योजना के लिए जितना आप मंथली योगदान करना चाहते हैं, वह आपके बैंक खाते से ऑटोमैटिकली डेबिट हो जाएगा, भले ही पेंशन योजना खाता बैंक शाखा के माध्यम से खोला गया हो या फिर ऑनलाइन। यदि आप समय से योगदान नहीं कर पाते हैं, तो फिर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जुर्माना राशि कुछ इस तरह से लगाया जाएगा:

  • अगर 100 रुपये प्रति माह का योगदान देते हैं, तो प्रति माह 1 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • अगर 101 से 500 रुपये प्रति माह का योगदान देते हैं, तो प्रति माह 2 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • अगर 501 से 1000 रुपये प्रति माह का योगदान देते हैं, तो प्रति माह 5 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • अगर 1001 रुपये से अधिक प्रति माह का योगदान देते हैं, तो प्रति माह 10 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

अटल पेंशन योजना से पैसे की निकासी कैसे होती है?

60 वर्ष की आयु से पहले एपीवाई योजना से निकासी की अनुमति नहीं है, लेकिन लाभार्थी की मृत्यु या लाइलाज बीमारी जैसी असाधारण परिस्थितियों में निकासी की अनुमति दी जा सकती है।

  • अगर आपकी आयु 60 की हो जाती है, तो पेंशन वेल्थ के 100% वार्षिकीकरण (annuitisation) के साथ एपीवाई से बाहर निकलने की अनुमति है। बाहर निकलने पर ग्राहक को पेंशन मिलेगी।
  • किसी भी कारण से ग्राहक की मृत्यु हो जाती है, तो इस मामले में पेंशन उसके पति/पत्नी को उपलब्ध होगी और उन दोनों (ग्राहक और पति/पत्नी) की मृत्यु पर पेंशन राशि उसके नामांकित व्यक्ति को वापस कर दी जाएगी।

अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन स्टेटस को कैसे चेक करें?

अटल पेंशन योजना योजना में अपने कुल योगदान की स्थिति की जांच करने के लिए आप एनपीएस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या फिर मोबाइल ऐप के माध्यम से लॉगइन करें। लॉगइन करते समय आपको अपने परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (Permanent Retirement Account Number) का उपयोग करना होगा, लेकिन आप लॉगइन करते समय अपना बैंक अकाउंट नंबर भी दर्ज कर सकते हैं। अपने APY योगदान को ट्रैक करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप-1: सबसे पहले एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
स्टेप-2: फिर यहां पर Transaction Statement View वाले विकल्प का चयन करें।
स्टेप-3: इसके बाद पेज रीडायरेक्ट हो जाएगा। यहां पर आप PRAN (Permanent Retirement Account Number) के साथ या इसके बिना वाले विकल्प को चुन सकते हैं।
स्टेप-4:यदि आप PRAN वाले विकल्प को चुनते हैं, तो फिर PRAN डिटेल और बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
स्टेप-5: यदि आपने बिना PRAN वाले विकल्प को चुनते हैं, तो फिर अपना नाम, जन्मतिथि और बैंक खाता संख्या दर्ज करें।
स्टेप-6: अब ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू या एपीवाई APY e-PRAN चुनें।
स्टेप-7 : कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर उसे सबमिट कर दें।

यदि आप इसे एपीवाई ऐंड एनपीएस लाइट ऐप के माध्यम से एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको लॉगइन करने के लिए केवल PRAN और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। विभिन्य भाषाओं में APY से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

APY में 5,000 रुपये का मासिक पेंशन कैसे मिलेगा?

5000 रुपये का मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको प्रतिमाह ₹210 से लेकर ₹1318 तक योगदान करना होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा ₹8.5 लाख तक का नॉमिनी रिटर्न मिलता है।

निवेश की आयुनिवेश की अवधिमासिक योगदानअपेक्षिक रिटर्न
18 वर्ष42 वर्ष₹210₹8.5 लाख
19 वर्ष41 वर्ष₹228₹8.5 लाख
20 वर्ष40 वर्ष₹248₹8.5 लाख
21 वर्ष39 वर्ष₹269₹8.5 लाख
22 वर्ष38 वर्ष₹292₹8.5 लाख
23 वर्ष37 वर्ष₹318₹8.5 लाख
24 वर्ष36 वर्ष₹346₹8.5 लाख
25 वर्ष35 वर्ष₹376₹8.5 लाख
26 वर्ष34 वर्ष₹409₹8.5 लाख
27 वर्ष33 वर्ष₹446₹8.5 लाख
28 वर्ष32 वर्ष₹485₹8.5 लाख
29 वर्ष31 वर्ष₹529₹8.5 लाख
30 वर्ष30 वर्ष₹577₹8.5 लाख
31 वर्ष29 वर्ष₹630₹8.5 लाख
32 वर्ष28 वर्ष₹689₹8.5 लाख
33 वर्ष27 वर्ष₹752₹8.5 लाख
34 वर्ष26 वर्ष₹824₹8.5 लाख
35 वर्ष25 वर्ष₹902₹8.5 लाख
36 वर्ष24 वर्ष₹990₹8.5 लाख
37 वर्ष23 वर्ष₹1087₹8.5 लाख
38 वर्ष22 वर्ष₹1196₹8.5 लाख
39 वर्ष21 वर्ष₹1318₹8.5 लाख
40 वर्ष20 वर्ष₹1,454₹8.5 लाख

सवाल- जवाब (FAQs)

अटल पेंशन योजना में खाता खोलने की प्रक्रिया क्या है ?

एपीवाई खाता खोलने के लिए जिस व्यक्ति का जहां सेविंग अकाउंट है, उस बैंक शाखा/डाकघर से संपर्क कर सकते हैं। अगर नहीं है, तो फिर बचत खाला खुलवाना जरूरी है।

क्या मैं बिना सेविंग अकाउंट के एपीवाई खाता खोल सकता हूं?

नहीं, एपीवाई में शामिल होने के लिए बैंक सेविंग अकाउंट/डाकघर सेविंग अकाउंट जरूरी है।

क्या योजना में शामिल होने के लिए आधार नंबर जरूरी है ?

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को अब आधार अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत शामिल किया है। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो एपीवाई के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं, उन्हें आधार नंबर का साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा या आधार प्रमाणीकरण के तहत नामांकन करवाना होगा। इसलिए यह जरूरी है।

मेरे द्वारा कितने एपीवाई खाते खोले जा सकते हैं ?

एक व्यक्ति द्वारा केवल एक एपीवाई खाता खोला जा सकता है।Iएक से अधिक एपीवाई खातों खोलने की अनुमति नहीं है।

क्या किसी नाबालिग द्वारा एपीवाई खाता खोला जा सकता है ?

नहीं, नाबालिग द्वारा एपीवाई खाता नहीं खोला जा सकता है।

मेरी उम्र 40 साल है, तो क्या मैं अटल पेंशन योजना में शामिल हो सकता हूं?

नहीं, मौजूदा स्थिति में एक व्यक्ति जो 18 से 39 वर्ष 364 दिनों के आयु समूह में आता है, वह अटल पेंशन योजना में शामिल हो सकता है।

अटल पेंशन योजना में कितने साल तक पैसे जाम करना पड़ता है?

अटल पेंशन योजना (APY) में 60 वर्ष का होने पर हर महीने एक हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन (Pension) मिलती है। योजना में 18 साल से लेकर 40 वर्ष से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस स्कीम (Atal Pension Yojana) में कम से कम 20 साल निवेश करना होगा।

अलट पेंशन योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

सरकार की ओर से संचालित अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) का लाभ देश का कोई भी नागरिक उठा सकता है, जो टैक्सपेयर न हो। पिछले साल अक्टूबर 2022 में ही यह नियम लागू किया गया था, इससे पहले सभी लोग इसमें निवेश के पात्र थे। इस योजना के तहत छोटा-छोटा निवेश कर आप गारंटेड पेंशन पा सकते हैं।

अटल पेंशन योजना से पैसा कैसे निकला सकते हैं?

अटल पेंशन योजना के जो भी लाभार्थी अपना पैसा निकालना चाहते हैं या फिर अकाउंट बंद करवाना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने बैंक/डाकघर में जाना होगा, जहां अपना अटल पेंशन योजना बचत खाता खुलवाया है। बैंक ब्रांच में पहुंचने के पश्चात आपको बैंक अधिकारी से APY Account Closure form प्राप्त करना होगा। फिर उसे जमा कर पैसा निकाल सकते हैं।

अटल पेंशन योजना में मृत्यु के बाद क्या होता है?

आपको बता दें कि अटल पेंशन योजना के तहत यदि आवेदक की किसी दुर्घटना, बीमारी या किसी अन्य कारण से मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में जमा की गई राशि व्यर्थ नही जाती है। योजना के तहत मिलने वाली पेंशन की राशि उस नागरिक पर आश्रित या जीवनसाथी को दी जाती है।

अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है?

18 वर्ष की आयु में पेंशन राशि के रूप में 1000 रुपये पाने के लिए न्यूनतम योगदान 42 रु. प्रतिमाह का योगदान करना होता है, वहीं 1454 रु. का अधिकतम योगदान 40 वर्ष की आयु में 5000 रु. की पेंशन राशि के लिए है।

क्या अटल पेंशन योजना में पेंशन राशि कम करने या बढ़ाने के लिए अंशदान को घटा या बढ़ा सकते हैं?

हां! साल में एक बार आप अपनी पेंशन राशि को घटाने या बढ़ाने के लिए अंशदान को कम या ज्यादा करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here