आज ही घर ले आएं ये बैटरी वाली साइकिल, मिलेगी 100KM तक की रेंज और शानदार फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/Battery-Wali-Cycle.jpg

लॉकडाउन के बाद से एक बार फिर देश में युवाओं के बीच साइकिल का क्रेज तेजी से बढ़ता दिखाई दिया। वहीं, इस बीच साइकिल कंपनियों ने Battery Wali Cycles लॉन्च कर बड़ा कमाल कर दिखाया है। आज इंडिया में इलेकट्रिक व्हीकल्स के साथ ही ग्राहकों को छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए Electric Cycles काफी पसंद आ रही हैं। इस की देखते हुए हम आपके लिए कुछ बेस्ट ई-साइकिल (Electric Cycle In India) की जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें चार्ज कर 100 KM तक बिना रुके चलाया जा सकता है।

Battery Wali Cycle

  1. Hero H5 Electric Cycle

इस ई-साइकिल की कीमत 28,499 रुपए है, जिसे ग्रूवी ग्रीन और ग्लोरियस ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। साथ ही इलेक्ट्रिक साइकिल को एक बार चार्ज कर 30km तक दौड़ा जा सकता है। यानी छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए यह एक शानदार साइकिल कही जा सकती है। इसमें 250W बीएलडीसी रियर हब मोटर मौजूद है, जिससे मैक्सिमम 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मिलती है। वहीं, इसमें IP67 ली-आयन 5.8Ah इंट्यूब बैटरी है, जो 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।

Firefox Urban Eco E-cycle

‘द फायरफॉक्स अर्बन इको’ ई-साइकिल में 10Ah बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि पेडीलेक मोड पर 90 KM तक की रेंज देगी। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 25km/hr है। इस ई-साइकिल को सिर्फ 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, ग्राहक Fitt ऐप की मदद से अपनी स्पीड, तय की गई दूरी, खर्च की गई कैलोरी और हार्ट रेट को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा प्राइस की बात करें तो इसे 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

EMotorad X3 Electric Cycle

EMotorad X3 का प्राइस 32,999 रुपये है। वहीं, इस ई-बाइक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ऑफलाइन डीलरशिप के माध्यम से खरीदा जा सकता है। साइकिल में 10.4 Ah बैटरी कैपेसिटी है। वहीं, इसे 4-5 घंटे में फुल चार्ज कर 25KM तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें रिमूवेबल बैटरी, एक एलसीडी डिस्प्ले और एक मल्टी-लेवल पेडल असिस्ट है।

Svitch LITE XE

Svitch LITE XE एक foldable e cycle, जिसकी कीमत Rs 74,999 है। वहीं, इस साइकिल को एक बार चार्ज कर 80 km range प्राप्त की जा सकती है। इस ई-बाइक में 36V, 250W की मोटर दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 36V, 10.4 AH बैटरी दी है। वहीं, इसमें एक LCD डिजिटल डिसप्ले भी मिलेगा, जिसमें बैटरी रेंज, किलोमीटर के साथ कई जरूरी डिटेल की जानकारी देता है।

Smartron tbike OneX


इस इलेक्ट्रिक साइकिल को एक बार फुल चार्ज में यह 100 km की रेंज मिलेगी जो कि काफी शानदार है। साथ ही इसमें दी गई इसमें स्वैपेबल बैटरी की सुविधा है। कंपनी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक साइकिल के फ्रैम को लेकर जिंदगीभर की वॉरंटी ऑफर की जा रही है। वहीं, टीबाइक वनएक्स (tbike OneX) में 5 साल से अधिक की बैटरी लाइफ यानी 1,00,000 km से अधिक की राइडिंग लाइफ मिलेगी। साथ ही इस ई-बाइक पर 125 KG से अधिक का वजन रखा जा सकता है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत GST के बिना 38,000 रुपये है।