
कार फोन होल्डर बड़े काम की एक्सेसीरीज है जो ड्राइविंग के दौरान काफी उपयोगी होती है। इसकी मदद से ड्राइविंग के दौरान नेविगेशन या फिर म्यूजिक कंट्रोल के लिए यूजर्स फोन को कार के डैशबोर्ड, विंडशील्ड और एयर वेंट्स पर माउंट कर सकते हैं। इससे आप बिना सड़क से ध्यान हटाए आसानी से फोन कंट्रोल कर सकते हैं। मार्केट में कार फोन होल्डर्स की काफी वेराइटी है। ऐसे में इनमें से बेस्ट चुनना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। आपकी इस उलझन को दूर करने के लिए हम यहां अमेजन पर मौजूद बेस्ट कार फोन होल्डर के ऑप्शन शेयर कर रहे हैं।
कार फोन होल्डर खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
बिल्ड क्वालिटी : कार फोन क्वालिटी खरीदते वक्त आपको सबसे पहले जिस बात का ध्यान रखना है वो बिल्ड क्वालिटी है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि ड्राइविंग के दौरान कई बार खराब सड़कों से गुजरते हुए लगने वाले झटकों से यह न टूटे।
फ्लैक्सिबल डिजाइन : फ्लैक्सिबल कार फोन होल्डर 360 डिग्री तक धूम और 45 डिग्री तक झुक हो जाता है। इस फीचर की मदद से ड्राइविंग के दौरान मैप आसानी से यूज कर सकते हैं।
यूनिवर्सल डिजाइन : हमेश यूनिवर्सल कार फोन होल्डर ही खरीदें ये क्लिप डिजाइन के साथ आते हैं। इस तरह के कार होल्डर आप आसानी से डैशबोर्ड, विंडशील्ड और एयर वेंट में माउंट कर सकते हैं।
बेस्ट कार फोन होल्डर
WeCool C1 Car Mobile Holder
हमारी इस लिस्ट में शामिल वैल्यू फॉर मनी कार होल्डर WeCool C1 Car Mobile Holder बेस्ट ऑप्शन है जिसमें स्ट्रॉन्ग सक्शन कप मिलता है, जिसकी मदद से इसे आप कार की विंडशील्ड, डैशबोर्ड पर माउंट कर सकते हैं। यह 360-डिग्री रोटेशन फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें वन-क्लिक रिलीज मैकेनिज्म दिया है, जिसकी मदद से फोन को सिंगल हेंड से रिलीज कर सकते हैं। इस माउंट में 4 इंच से 6 इंच का फोन माउंट कर सकते हैं।
ESR Magsafe Car Mount
ESR Magsafe Car Mount का वर्सटाइल है जो यूनीक डिजाइन के साथ आता है। इसमें स्ट्रॉन्ग N52H मैग्नेट है जो 360-डिग्री मैग्नेटिक लॉक और 2,300g मैग्नेटिक स्ट्रेंथ के साथ आता है जो फोन को काफी सिक्योर तरीक से लॉक करता है। इसमें टैप एंड होल्ड मैकेनिज्म दिया गया है जिससे आप iPhone 12 सीरीज और दूसरे फोन आसानी से माउंट कर सकते हैं। इस कार फोन होल्डर को एयर वेंड पर भी माउंट किया जा सकता है।
Amkette iGrip
Amkette Grip कार फोन होल्ड काफी फीचर पैक है, जो दमदार बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। यह ईजी टू यूज कार फोन होल्डर है जिसमें वन क्लिक फोन माउंट और रिलीजिंग मैकेनिज्म दिया गया है। ये कार फोन होल्डर ईजी टू यूज है। इसके साथ ही इसमें एंटी-स्लिप सिलिकन कूशन दिया गया है, जो फोन को शानदार ग्रिप ऑफर करता है। इसमें स्ट्रॉन्ग ABS लीवर दिया गया हो जो फोन को सिक्योर तरीके से माउंट करता है। Amkette Grip में 6.3 तक इंज का टेलीस्कोपिक आर्म माउंट मिलता है।
HUMBLE® Universal Mobile Holder for Car
HUMBLE Universal Mobile Holder कार फोन माउंट भी काफी पॉपुलर है, जिसमें कई सारे फीचर्स मिलते हैं। यह 360-डिग्री रोटेशन मैकेनिज्म के साथ एडजेस्टेबल आर्म एंगल और टेलीस्कोपिक आर्म के साथ आता है, जिसमें फोन आसानी से माउंट किया जा सकता है। इस होल्डर में टैप एंड लॉक होल्डर आर्म एडजेस्टेबल साइड होल्डर आर्म दिया गया है। यह 6.3 इंच तक की डिस्प्ले होल्ड कर सकता है। इसमें सॉक्शन कप मैकेनिज्म और 2 लेवल सिक्योर लॉक फीचर दिया गया है।
Mongoora Universal Air Vent Car Phone Mount Holder
अगर आप ज्यादातर बंपी रोड्स पर ड्राइविंग करते हैं तो Mongoora Universal car phone holder आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे कार के एयर वेंट पर क्लिप की मदद से माउंट किया जा सकता है। इसके साथ स्क्रू की मदद से कस सकते हैं ताकि फोन होल्डर से बाहर न गिरे। इसके साथ ही इसमें सिलिकन सपोर्ट भी दिया ताकि खराब सड़कों पर लगने वाले झटकों से फोन न गिरे।
Spigen QS11 Quad Car Phone Holder
Spigen ब्रांड मोबाइल एक्सेसरीज में काफी पॉपुलर है। Spigen QS11 कार फोन फोन होल्डर दमदार बिल्ड क्वालिटी और स्लिम डिजाइन के साथ आता है। इस कार फोन होल्डर में चार मैग्नेट का सपोर्ट मिलता है जो फोन को माउंट करते हैं। इसके साथ ही इसमें फोन को वर्टिकल और हॉरिजेंटल तरीके से माउंट किया जा सकता है। इसके साथ ही Spigen QS11 में 360 डिग्री रोटेशन फीचर दिया गया है।
TANTRA Twist Universal Car Mobile Holder
TANTRA Twist यूनिवर्सल कार फोन होल्डर में वन टच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो फोन को होल्डर में माउंट करना और रिलीज करना काफी आसान बना देता है। इसमें स्टिकी जेल पैड का यूज किया गया है जिसकी मदद से इस फोन होल्डर को कार के विंडशील्ड या फीर इंटूमेंट पैनल में माउंट किया जा सकता है। यह कार माउंट 360 डिग्री रोटेशन डिजाइन के साथ आता है। इसमें एडजेस्टेबल आर्म का सपोर्ट दिया गया है। इसमें अलग-अलग साइज के फोन को आसानी से माउंट किया जा सकता है।
ESR Magsafe Car Mount
ESR Magsafe Car Mount फीचर पैक कार फोन होल्डर है जो जबरदस्त बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। ESR Magsafe Car Mount में टैप एंड होल्ड फीचर दिया गया है। इसमें 2300G मैग्नेट फोर्स का सपोर्ट है जो आपके फोन को माउंट करता है। कंपनी का कहना है कि ESR Magsafe Car Mount में आईफोन को सिक्योर तरीके से माउंट किया जा सकता है। इसके साथ ही यह 360 डिग्री रोटेशन और रियूजेबल सक्शन कप सपोर्ट के साथ आता है। इसे बड़े ही आसानी से कार के डैशबोर्ड और विंडशील्ड में माउंट किया जा सकता है।
















