15,000 रुपए से कम कीमत वाले बेस्ट Smart TV, यहां देखें पूरी लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/Best-smart-tv-under-15000.jpeg

इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में आज 15000 रुपये से कम कीमत में कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। स्मार्ट टीवी मार्केट में चाइनीज कंपनियां पूरी तरह से हावी हैं। चाइनीज कंपनियां ग्राहकों को कम फीमत में लेटेस्ट फीचर वाले डिवाइसेस ऑफर करते हैं। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज मार्केट में कई ऑप्शन हैं। यहां हम आपको 15,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं। बेस्ट स्मार्ट टीवी की यह लिस्ट आपको एक बेहतर स्मार्ट टीवी चुनने में मददगार हो सकती है।

Xiaomi Mi TV 4A Pro 32 inch HD Ready Smart TV

स्मार्टफोन मार्केट में दमदार पकड़ के बाद शाओमी ने इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की है। शाओमी का 32 इंच वाला Xiaomi Mi TV 4A Pro स्मार्ट टीवी को 14,499 रुपये की कीमत में खरीदा सकता है। इस टीवी में दिए डिस्प्ले का रेजलूशन HD Ready (1366×768 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ ही टीवी में WiFi और ब्लूटूथ के साथ 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। इस टीवी में 20 W के स्पीकर दिए हैं जो Dolby+ DTS-HD सपोर्ट करते हैं। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी Android TV 9.0 पर रन करता है।

OnePlus TV 32 Y1

वनप्लस ने पिछले साल अपनी Y सीरीज के स्मार्ट टीवी को भारत में पेश किया था। यह कंपनी की अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी सीरीज है। OnePlus TV 32 Y1 स्मार्ट टीवी को भारत में 14,999 रुपये की क़ीमत में खरीदा जा सकता है। 32 इंच की डिस्प्ले का रेजलूशन HD 1366×768 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में WiFi और ब्लूटूथ के साथ 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही वनप्लस के इस टीवी में 20W स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस का यह स्मार्ट टीवी Android TV 9.0 पर रन करता है। इस टीवी में OnePlus Connect और Google Assistant का सपोर्ट मिलता है। यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी वाले टॉप 5 स्मार्टफोन, कीमत 8 हजार रुपए से भी कम

AmazonBasics (32 inches) Fire TV

अमेजन कई सारे स्मार्ट डिवाइसेस इंडियन मार्केट में लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इंडियन मार्केट में स्मार्ट टीवी भी पेश किया है। अमेजन के 32 इंच स्मार्ट टीवी को 13,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस टीवी की डिस्प्ले का रेजलूशन 720P है। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट के साथ WiFi और ब्लूटूथ दिया गया है। साउंडबार, रिसीवर और सेटटॉप बॉक्स को कंट्रोल करने के लिए IR पोर्ट दिया गया है। इस टीवी में 20W के दमदार स्पीकर दिए हैं जो Dolby Audio और DTS Tru Surround को सपोर्ट करते हैं। यह टीवी Fire TV OS पर रन करता है, जो Alexa और Alexa वॉइस कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी DTH सेट-टॉप बॉक्स इंटेग्रेशन के साथ आता है जिससे DTH TV और OTT ऐप्स के बीच में आसानी से स्विच कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : 10,000 रुपए से कम कीमत वाले 10 टॉप स्मार्टफोन, खूबियां हैं जबरदस्त

TCL (32 inches) HD Ready Smart TV

TLC का 32 इंच स्मार्ट टीवी को 14,499 रुपये की की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। यह एचडी रेडी स्मार्ट टीवी का रेजलूशन 1366 x 768 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई के साथ 2 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही टीएलसी का यह स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर रन करता है। इस टीवी में 16W का स्पीकर मिलते हैं।

Realme (32 inch) HD Ready Smart TV

रियलमी के 32 इंच का स्मार्ट टीवी 13,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का रेजलूशन HD Ready 1366 x 768 पिक्सल है। रियलमी का यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रन करता है। रियलमी के इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए WiFi और ब्लूटूथ के साथ साथ 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं।रियलमी के इस स्मार्ट टीवी में दमदार 24W के स्पीकर मिलते हैं। यह भी पढ़ें : 20,000 रुपए से भी कम कीमत वाले Best Gaming स्मार्टफोन, यहां देखें फुल लिस्ट

KODAK 7XPRO Series (32 inch) HD Ready Smart TV

KODAK 7XPRO Series 32 इंच के स्मार्ट टीवी को 13,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कोडक के इस स्मार्ट टीवी का रेजलूशन HD Ready 1366 x 768 पिक्सल है। एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर रन करने वाला कोडक के इस टीवी में कंपनी 24W के दमदार स्पीकर दिए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में WiFi और ब्लूटूथ के साथ 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए हैं। यह भी पढ़ें :  6000mAh बैटरी वाले दमदार स्मार्टफोन्स, सभी की कीमत Rs 12,000 से भी कम

Nokia (32 inch) HD Ready LED Smart

Nokia के 32 इंच स्मार्ट टीवी को 13,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप दमदार साउंड क्वालिटी वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो नोकिया का यह टीवी 15 हजार से कम कीमत में अच्छा ऑप्शन है। नोकिया के इस टीवी की डिस्प्ले का रेजलूशन HD Ready  1366 x 768 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ ही नोकिया के इस स्मार्ट टीवी का साउंड आउटपुट 39W है।