
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला बैटल रोयाल गेम था, जिस पर भारत सरकार ने इस साल जुलाई 28 में बैन कर दिया था। सरकारी एजेंसियों का कहना है बीजीएमआई गेम के सर्वर भारतीय यूजर्स का डेटा चाइनीज सर्वर को भेज रहा था, जिससे नागरिकों की डेटा प्राइवेसी प्रभावित हो रही है। इसके चलते यह गेम भारत में बैन है और Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद नहीं है। इस गेम पर बैन के साथ से ही इंडियन गेमिंग फैन्स वापसी का इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपको BGMI के इंडिया रिलॉन्च पर जानकारी शेयर कर रहे हैं।
BGMI की भारत में वापसी संभव है?
BGMI पर बैन को काफी वक्त बीत चुका है। इंडियन गेमिंग यूजर्स भारत में इसकी वापसी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भारत सरकार BGMI के ग्लोबल वर्जन PUBG Mobile को भारत में 2020 में बैन किया जा चुका है। भारत सरकार ने देश और नागरिकों की सुरक्षा के चलते 100 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया था। ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चुरा रहे थे।
he didn’t see it coming ?#PUBGMOBILE pic.twitter.com/ZddaAL8sAc
— Rolex (@Rollexxx_) November 7, 2022
PUBG Mobile पर बैन के बाद से गेम के डेवलपर Krafton ने पिछले साल जून में BGMI (बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया) को लॉन्च किया था, जो कि पबजी मोबाइल का इंडिया स्पेसिफिक वर्जन था। जो फ़िलहाल बैन है। हालाँकि ऐसे यूज़र्स जिनके फ़ोन में यह गेम इंस्टॉल है वो इस गेम को खेल सकते हैं लेकिन पुराने सीज़न के साथ ही। इस गेम के यूज़र्स को नए सीज़न का अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में एक बार फिर से इस गेम की वापसी के लिए डेवलपर काफ़ी मेहनत कर रहे हैं।
BGMI की वापसी पर रिपोर्ट्स
पिछली कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि क्राफ्टन के अधिकारी लगातार इंफ़ॉरमेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिकी मंत्रालय के साथ गेम की वापसी को लेकर मीटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही क्राफ्टन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट सपोर्ट पेज में BGMI यूज़र्स के लिए कई ब्लॉग पोस्ट किए हैं। वहीं एक नया यूट्यूब चैनल भी बनाया गया है। इन सब से हिंट मिलता है कि BGMI भारत में जल्द वापसी कर सकती है। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India Download: लेटेस्ट BGMI APK फाइल डाउनलोड करें, जल्द हटने वाला है बैन!
BGMI को मिलेगा अपडेट?
??️ Exciting map improvements & updates are underway!
See what’s getting built out for Erangel & Aftermath with this #PUBGMOBILE Beta gameplay.
? https://t.co/pgQpGg18vR#UPDATEPREVIEW #GLOBALCHICKENCUP #PUBGMC3S9 pic.twitter.com/TZrlO8gQPw
— PUBG MOBILE (@PUBGMOBILE) November 8, 2022
जुलाई में बैन के बाद से BGMI को नया अपडेट नहीं मिला है। सबकी इस गेम के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile को 2.2 अपडेट मिला और अब 2.3 अपडेट की तैयारी है, जो अगले कुछ दिनों में रोलआउट कर दिया जाएगा। इंडियन गेमर्स अभी तक 2.1 अपडेट पर ही हैं। संभव है कि बैन के चलते BGMI को अपडेट नहीं मिला। ऐसे में संभव है कि BGMI के लिए लेटेस्ट अपडेट को बैन हटने के बाद ही जारी किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.3 beta update : नए फीचर्स, APK डाउनलोड लिंक, फाइल साइज, जानें सबकुछ
BGMI को भारत में खेल सकते हैं?
भारत सरकार के लगाए गए बैन के बाद BGMI की ऐप Google Play Store या Apple App Store में मौजूद नहीं है। हालांकि ऐसे यूजर्स जिनके फोन में यह ऐप पहले से मौजूद है वे इसे खेल सकते हैं। कुछ यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप्स स्टोर से गेम को डाउनलोड कर भी खेल रहे हैं। हमारी सलाह है कि थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से फोन में ऐप्स डाउनलोड करने से बचना चाहिए। ऐप्स को ऑफिशियल ऐप स्टोर और वेबसाइट से भी डाउनलोड करना चाहिए।









