Jio की टेंशन बढ़ाने BSNL लाया 30 दिन वाला प्लान, डेली 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग का मिलेगा मारक मजा

Join Us icon

BSNL 30 Days Plan: Reliance Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने एक साथ दो नए सस्ते और बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान को पेश कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने 90 दिन वाले रिचार्ज के साथ ही 30 दिन वाले रिचार्ज को पेश किया है। अगर बात करें सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 30 Days Recharge Plan की तो इसमें कॉलिंग, डाटा और एसएमएस जैसे शानदार बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि यह कंपनी का एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 300 से कम की कीमत में कई शानदार लाभ मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

30 दिन मिेलेगी वैधता

BSNL कंपनी के रिचार्ज प्लान की कीमत 269 रुपये है। यह 300 रुपये से कम की कीमत वाला रिचार्ज प्लान, जिसमें यूजर्स को 28 दिन की जगह पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस प्लान को लेकर जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस प्लान में क्या कुछ बेनेफिट्स मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL 5G Launch: Airtel-Jio की टेंशन बढ़ाने आ रहा BSNL 5G, इस दिन लॉन्च होगी 5जी सर्विस

OTT के साथ गेमिंग का लाभ

इस प्लान में Eros Now एंटरटेनमेंट, Lystn Podcast सर्विस, Hardy मोबाइल गेम सर्विस, Lokhdhun, Zing का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक गेमिंग करते हैं तो 2 लाख रुपये का ईनाम जीत सकते हैं। इसके अलावा STV269 प्लान यूजर्स को 30 दिनों तक फ्री ट्यून की सुविधा मिलेगी, जिसे कितनी बार भी बदला जा सकेगा।

210gb data and 110 days validity bsnl rs 666 plan details compete airtel reliance jio recharge

60GB डाटा और फ्री कॉलिंग

जैसा कि हमने बताया BSNL STV प्लान में आपको 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इस वैधता के दौरान ग्राहकों को डेली 2GB डाटा यानी कुल 60जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को अनिलिमिटेड कॉलिंग सुविधा के साथ डेली 100 SMS दिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे देखें अपना बैलेंस और बचा हुआ डाटा, काफी सिंपल है पूरी प्रोसेस

bsnl-5g

BSNL 5G जल्द होगा लॉन्च

आपको बता दें कि प्राइवेट कंपनियों के यूजर्स की तरह ही बीएसएनएल यूजर्स को 5जी सर्विस (BSNL 5G Service) के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 के दौरान दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Telecom Min Ashwini Vaishnaw) ने पुष्टि की है कि बीएसएनएल अगले साल 15 अगस्त की शुरुआत में भारत में 5 जी सेवाएं प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here