
TRAI की सख्ती के बाद Reliance Jio, Airtel और Vodafone idea की ओर से 30 दिन यानी मंथली वैधता वाले रिचार्ज प्लान पेश किए जा चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL काफी पहले से ही 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं और अपने लिए एक बेस्ट 30 दिन चलने वाले प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, तो आप BSNL के 247 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर यानी STV को ट्राई कर सकते हैं। इस प्लान में एक महीने की वैधता के साथ ही भरपूर डाटा व फ्री कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं।
BSNL का 30 दिन वाला रिचार्ज
यह प्लान उन यूजर्स को काफी पसंद आएगा जो 28 दिन की जगह पूरे एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में रहते हैं। वहीं, इस रिचार्ज में पूरे एक महीने की वैधता के अलावा मिलने वाले डाटा पर किसी प्रकार की कोई लिमिट नहीं है। इसका मतलब रिचार्ज में मिलने वाले डाटा को बिना किसी डेली लिमिट के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: BSNL SIM एक्टिवेट करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां

बीएसएनएल का STV_247 वाला प्लान
इस प्लान में कंपनी देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। इसके अलावा दिन 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 50 जीबी डाटा मिलता है। इस डाटा के लिए कोई डेली लिमिट नहीं है। आप चाहें तो एक ही दिन में पूरा 50जीबी डाटा खर्च कर सकते हैं। या फिर अगर आप चाहें तो इसे पूरे वैलिडिटी तक भी चला सकते हैं। प्लान में मिलने वाले 50जीबी डेटा के खर्च होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps हो जाएगी।
प्लान में मिलने वाला डाटा, वैलिडिटी और कॉलिंग लाभ के अलावा इस रिचार्ज और भी एडिशनल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें आपको बीएसएनएल ट्यून्स के अलावा Eros Now का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है, जिसमें आप अपनी पसंद का कंटेंट देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port
लेटेस्ट वीडियो
BSNL 4G
बीएसएनएल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा पीछे जिस चीज में चल रही है, वह है 4G Service! जियो, एयरटेल और वीआई जहां 5G Network की तैयारियों में लगी हुई हैं वहीं BSNL 4G अभी पूरे इंडिया में लागू तक नहीं हो पाया है। लेकिन बीएसएनएल के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं। चर्चा है कि 15 अगस्त 2022 यान इस साल स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल 4जी सर्विस पूरे भारत में जारी की जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं BSNL 5G NSA नेटवर्क भी बेहद जल्द रोलआउट किया जा सकता है।






















