BSNL का धांसू प्लान, 300 दिन वैधता, 120GB डाटा और फ्री कॉलिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Prepaid-Plan-BSNL-jio-airtel.jpg

सरकारी स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) काफी समय से अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है, जिसका अच्छे नतीजे भी दिखाई देने लगा है। दरअसल, दिसंबर 2021 में ज्यादा ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े हैं जो कि कंपनी के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। BSNL के पास ऐसे कई प्लान हैं जो अलग-अलग कीमत में शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अगर आप भी बीएसएनएल ग्राहक हैं और एक लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो हम आपको आज कंपनी के एक बेहतरीन प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें भर-भरकर लाभ ऑफर किए जा रहे हैं।

BSNL Rs 397 Plan

बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 397 रुपए है जो कि एक प्रीपेड रिचार्ज है। बीएसएनएल के इस प्लान की टक्कर Jio, Airtel और Vodafone के उन प्लान्स से है, जो 400 रुपए की रेंज में आते हैं। आइए आगे आपको इस प्लेन में मिलने वाले लाभ के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

डेली मिलेगा 2GB डाटा

इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी डाटा दिया जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर डेली 2GB डाटा मिलेगा तो इस हिसाब से कुल 600जीबी डाटा का लाभ हासिल होगा। लेकिन, इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाली सेवाओं का उपयोग केवल 60 दिन तक ही किया जा सकेगा।

60 दिन बाद कराना होगा दूसरा रिचार्ज

यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा प्लान में 100 एसएमएस और पीआरबीटी की सुविधा दी जाएगी। अगर आप एक लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह एक बेस्ट रिचार्ज साबित हो सकता है। हालांकि, 60 दिन के बाद डाटा और फ्री कॉलिंग के लिए ग्राहकों को अलग से किसी वाउचर का रिचार्ज कराना होगा।

BSNL 4G

हाल ही में खबर सामने आई थी कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आसपास अपनी चौथी पीढ़ी (4जी) कमर्शियल सर्विस शुरू करने वाली है। बीएसएनएल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एक साथ मिलकर 4जी सेवाएं पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब 4जी सेवाओं के लिए भारतीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी BSNL के डायरेक्टर Sushil Kumar Mishra ने दी है। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम चार्ज और एजीआर के बकाये पर 4 साल का मोरेटोरियम देने का भी निर्णय लिया था।

लेटेस्ट वीडियो

BSNL को मिले 1 मिलियन नए ग्राहक

हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट से साफ है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों के प्रीपेड टैरिफ बढ़ोतरी से स्पष्ट रूप से लाभ हुआ है क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी BSNL ने एक महीने में (दिसंबर 2021) 1 मिलियन से अधिक नए ग्राहक बनाए हैं।