
कुछ समय पहले प्राइवेट कंपनियों (Jio, Airtel और Vi) द्वारा प्रीपेड प्लान के दाम बढ़ाए जाने के बाद हर तरफ बीएसएनएल की तारीफ हो रही थी क्योंकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड प्लान में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन, अब जो खबर सामने आई है उससे BSNL पोस्टपेड ग्राहकों का दिल टूट सकता है। दरअसल, बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने पोस्टपेड कनेक्शन से एक-दूसरे से बात करना महंगा करने जा रहा है। कंपनी की ओर से लगभग 13 वर्ष पुराने पोस्टपेड प्लान को महंगा कर दिया है। बीएसएनएल अपने कम कीमत वाले कई ‘एक दूजे के लिए’ प्लान को बदल दिया है। इन बदले हुए प्लान का असर ग्राहकों पर मार्च में आने वाले बिल पर पड़ेगा।
कंपनी ने दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BSNL की ओर से ग्राहकों को मैसेज कर प्लान के बंद होने और दूसरा एक्टिव प्लान लेने की सूचना दी जा चुकी है। वहीं, यूपी पूर्वी सर्किल के साथ देशभर के बीएसएनएल उपभोक्ताओं पर इसका असर होगा। दरअसल, कंपनी ने अपने पांच पोस्टपेड प्लान महंगे कर दिए हैं। आइए आगे आपको इन प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL का नया धमाका, 455 दिन तक डेली 3GB डाटा और फ्री कॉल्स के साथ लाया ये धांसू प्लान
BSNL के ये प्लान हुए महंगे
पिछले साल ही कंपनी ने अपने सस्ते 99 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान को महंगा करके 199 रुपए का कर दिया था। वहीं, अब कंपनी की ओर से पांच और सस्ते प्लान के दाम बढ़ा दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश के सभी सर्किल के सीजीएम को पत्र लिखकर बताया गया है कि BSNL के 149 रुपए, 225 रुपए, 325 रुपए, 725 रुपए और 799 रुपए वाले मंथली प्लान बंद कर इनकी कीमत बढ़ा दी गई है। अब 149 रुपए के प्लान को 199 रुपए मंथली प्लान में बदल दिया गया है। वहीं, 225 और 325 रुपए प्लान को 399 रुपए का कर दिया गया है। इसके अलावा 725 और 799 रुपये के मंथली प्लान को भी बंद कर 798 रुपए का प्लान ला दिया गया है।
नोट: जिन ग्राहकों ने एडवांस में ही प्लान की पेमेंट कर दी है उनके प्लान में एक फरवरी से बदलाव नहीं होंगे। प्लान की अवधि पूरा होने पर बढ़ी दरें लागू होंगी।
BSNL को मिलेंगे 44,720 करोड़ रुपए
बता दें कि हाल ही में union budget 2022 में BSNL को वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार की ओर से 44,720 करोड़ रुपये की सहायता किए जाने का ऐलान किया गया है। एबीपी न्यूज ने बजट डॉक्यूमेंट्स के बिनाह पर बताया है कि केंद्र सरकार बीएसएनएल में 44,720 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी। इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखे BSNL के इतने सस्ते रिचार्ज, 50GB तक डाटा और फ्री कॉलिंग का मिलता है लाभ
लेटेस्ट वीडियो
इस पैसे का इस्तेमाल बीएसएनएल कंपनी 4G विस्तार के लिए करेगी जिससे पूरे देश में बीएसएनएल की 4जी सर्विस मुहैया कराई जा सके। इस धनराशि का यूज़ टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और रीस्ट्रकचरिंग पर भी खर्च किया जाएगा।




















