BSNL मचाने वाला है फुल धमाल, 5G को लेकर कर रहा बहुत बड़ी तैयारी

Join Us icon

इंडिया में सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी 5जी सेवाएं लाने के लिए पूरी तरह से तैयारी दिखाई दे रही हैं। वहीं, इन सबके बीच धीरे-धीरे कछुए की चाल के साथ सरकारी कंपनी BSNL भी आगे बढ़ रही है। फिलहाल तो BSNL ने अभी तक 4G सर्विस लॉन्च नहीं की है। लेकिन, कंपनी ने BSNL 5G की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, कंपनी ने सरकार से 5G स्पेक्ट्रम के 70MHz एयरवेव्स रिवर्स करने की डिमांड की है, जिससे साफ है कि बीएसएनएल आने वाले समय में प्राइवेट कंपनियों को पूरी तरह से चुनौती देने का मन बना चुका है।

BSNL 5G होने वाला है लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BSNL के CMD PK Purwar ने इस मामले में सरकार को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में BSNL ने 3300 MHz से 3670 MHz बैंड में 70MHz के एयरवेव्स को BSNL 5G के लिए मांगा है। हालांकि, सरकार की ओर से इस पत्र को लेकर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसे भी पढ़ें: BSNL के 30 दिन वाले सस्ते रिचार्ज ने उड़ाए Jio के होश, शुरुआती कीमत 16 रुपये

no need 5g and 6g service improve 4g network first

15 अगस्त को हो सकता है बड़ा ऐलान

काफी समय से इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि BSNL 4G पर काम कर रहा है। लेकिन, कुछ महीने पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 5जी नेटवर्क को नन स्टैंडअलोन (NSA) मोड में 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इससे यूजर्स को बिना एंड-टू-एंड 5G नेटवर्क के 5जी सर्विस दी जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च किया 87 रुपये का सस्ता मोबाइल रिचार्ज प्लान, डेली 1 GB Data के साथ फ्री मिलेगी ये सभी सुविधाएं

5G auction delayed in India Jio Airtel Vodafone Idea trials extend by 6 months
pic source : economictimes

BSNL 4G भी लॉन्च से नहीं दूर

बीएसएनएल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एक साथ मिलकर 4जी सेवाएं पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब 4जी सेवाओं के लिए भारतीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी BSNL के डायरेक्टर Sushil Kumar Mishra खुद दे चुके हैं। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम चार्ज और एजीआर के बकाये पर 4 साल का मोरेटोरियम देने का भी निर्णय लिया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here