BSNL ने लॉन्च किया 87 रुपये का सस्ता मोबाइल रिचार्ज प्लान, डेली 1 GB Data के साथ फ्री मिलेगी ये सभी सुविधाएं

Join Us icon

Reliance Jio, Airtel और Vi इन ​तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल प्लान्स महंगे किए जाने के बाद से ही इंडियन मोबाइल यूजर देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL में रूचि दिखा रहे हैं। बीएसएनएल भी यह अच्छे से समझ रही है कि अगर अपना सब्सक्राइबर बेस बढ़ाना है तो यही बेस्ट मौका है कि अपने ग्राहकों को अच्छी व सस्ती सेवाएं दी जाए। जियो, एयरटेल तथा वीआई को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल भी नए और किफायती मोबाइल रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही है और इसी कड़ी में अब कंपनी सिर्फ 87 रुपये का बेहद ही सस्ता प्लान लेकर आई है जो प्रतिदिन 1 जीबी डाटा के साथ ही फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस भी प्रदान कर रही है।

BSNL का 87 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल ने अपना यह नया 87 रुपये वाला प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। यह नया BSNL Plan 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है जिसके तहत बीएसएनएल ग्राहक दो सप्ताह तक इंटरनेट डाटा व कॉलिंग का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो 87 रुपये में BSNL यूजर्स को 14 दिन तक हर दिन 1 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यानी 1जीबी प्रति​दिन के हिसाब से कस्टमर पूरे प्लान के तहत कुल 14 जीबी डाटा का लाभ उठा पाएंगे।

union budget 2022 government provide 44720 crore rupee to bsnl 4g spectrum restructuring

डेली 1जीबी डाटा अगर 24 घंटे पूरे होने से पहले खत्म हो जाता है तो भी यूजर्स के मोबाइल नंबर पर इंटरनेट बंद नहीं होगा। 1 जीबी डाटा पूरा यूज़ होने के बाद भी बीएसएनएल ग्राहक 40Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट से जुड़े रह सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से अपने उपभोक्ताओं को 14 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। वहीं BSNL यूजर्स को 14 दिनों हर दिन 100 नेशनल एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

BSNL का 229 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल ने हाल ही में STV_229 प्लान भी पेश किया है जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर को हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। डाटा के साथ ही कंपनी अपने इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही है जो पूरी देश में हर कंपनी के नंबर पर पूरी तरह से फ्री रहेगी तथा रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल का यूज़ मुफ्त में किया जा सकेगा।

know how to port Reliance Jio Airtel Vodafone Idea Mobile number to BSNL network

इसके अलावा 229 रुपये के प्लान में BSNL डेली 100 एसएमएस का लाभ भी दे रही है। गौरतलब है कि यह प्लान PWA पर चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है जो गेमिंग के शौकिन्स के लिए बेस्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here