BSNL ने पेश किया फेस्टिव ऑफर्स, 1,699 रुपए प्लान में मिलेगी 455 दिनों की वैधता

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने गुरुवार को अपने फेस्टिवल ऑफर के अंदर पुराने प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान का लाभ पुराने और नए यूजर्स को मिलेगा। दरअसल, कंपनी ने अपने लंबी वैधता वाले 1,699 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान की वैधता अब पहले से ज्यादा मिलेगी।

प्लान में पहले यूजर्स को 365 दिनों की वैधता दी जाती थी। वहीं, अब इस प्लान में वैधता को बढ़ाकर 455 कर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए दो नए प्रीपेड प्लान 106 रुपए और 107 रुपए पेश किए हैं। इन प्लान के दम पर कंपनी एयरटेल और जियो जैसे प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश में है।

बता दें कि 31 अक्टूबर तक बीएसएनएल ने यूजर्स को 1,699 रुपए के प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराना होगा। इस प्लान पर यूजर्स को 455 दिन की एडिशनल वैलिडिटी मिलेगी। पहले इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। इसे भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान में मिल रहा 500GB डाटा, साथ में मिलेगा ये लाभ

इससे पहले अगस्त में भी यूजर्स को 455 दिनों का एक्सटेंडेड पीरियड लिमिटेड टाइम के लिए दिया गया था। इसके अलावा बीएसएनएल के 1,699 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में
यूजर्स को रोज 2 जीबी डाटा और 100 प्रतिदिन एसएमएस मिलते हैं। साथ ही इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का फ्री ऐक्सेस भी अनलिमिटेड सॉन्ग सेलेक्शन के साथ दिया जा रहा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने 200 रुपए कम कीमत वाले प्लान्स में किए बदलाव, मिलेंगे एक्सट्रा बेनिफिट्स

इसके साथ ही बीएसएनएल के लिए पेश किए गए 106 रुपए और 107 रुपए वाले रीचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा और इनकी वैलिडिटी 24 दिन की होगी। इन प्लान को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here