
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते और बढ़िया प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी सिर्फ प्रीपेड प्लान (BSNL Prepaid Recharge Plan) ही नहीं बल्कि (BSNL Postpaid Plan) भी कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध कराती है। दरअसल, बीएसएनएल यूजर्स को Bharat Fibre के जरिए फाइबर टू द होम सर्विस भी ऑफर करती है। भारत फाइबर की लिस्ट में कम कीमत में एक से बढ़कर एक प्लान है जो ज्यादा स्पीड डाटा के साथ ही बेस्ट लाभ देते हैं। अगर आप एक सस्ता Broadband प्लान तलाश रहे हैं तो हम आज बीएसएनएल के पास मौजूद 3300GB डाटा वाले सस्ते प्लान ( BSNL Rs 599 Broadband Plan) को देख सकते हैं।
BSNL का 599 रुपये वाला Bharat Fibre प्लान
599 रुपये वाले इस प्लान के साथ मिलने वाले कई लाभ हैं, लेकिन, इस Plan में जितना डाटा दिया जा रहा है वह इसकी सबसे बड़ी खासियत है। प्लान में यूजर्स को 60Mbps की स्पीड के साथ 3.3 टीबी मंथली डाटा (3300GB Data) दिया जा हा है। वहीं, एफयूपी लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 2Mbps की कर दी जाएगी। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है। इसे भी पढ़ें: BSNL 2022 के बेस्ट रिचार्ज, इनके सामने Jio के प्लान भी हैं पानी कम
90 प्रतिशत मिलेगा डिस्काउंट
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी पहले महीने के बिल पर 90 प्रतिशत डिस्काउंट (500 रुपये तक) भी भी ऑफर कर रही है। लेकिन, इस प्लान के साथ कोई भी एडिशनल बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। अगर इस प्लान के साथ कुछ ओटीटी बेनिफिट होते तो इस प्लान का तोड़ शायद ही किसी टेलीकॉम कंपनी के पास होता। इसे भी पढ़ें: BSNL नंबर चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां
18 प्रतिशत लगेगा जीएसटी
अगर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं या ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो आप इस शानदार प्लान को चुन सकतेहैं। कीमत के हिसाब से अब भी ये एक बढ़िया स्पीड वाला प्लान है। आपको बता दें कि 599 रुपये वाले इस प्लान पर 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज भी लगेगा।
नोट: बीएसएनएल के प्लान पूरे देश में अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। 91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि प्लान लेने से पहले कंपनी की साइट पर या बीएसएनएल कस्टमर केयर से इसकी फुल जानकारी हासिल कर लें। हमने ऊपर जिस प्लान की जानकारी दी है वह राजस्थान सर्किल की साइट पर स्पॉट किया था।























