BSNL यूजर्स पर हुई फेस्टिव ऑफर्स की बारिश, जल्द उठा लें फायदा

फेस्टिव सीजन आते ही सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL एक्टिव हो गई है। कंपनी ने Dussehra और Diwali से पहले ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर की पेशकश की है। BSNL द्वारा इस ऑफर को Dussehra and Diwali Offers 2021 का नाम दिया गया है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, बीएसएनएल प्रीपेड मोबाइल ग्राहक 7 अक्टूबर 2021 से 6 नवंबर 2021 तक बीएसएनएल के विशेष दशहरा और दीवाली ऑफर 2021 का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर में कंपनी यूजर्स को एडिशनल वैलिडिटी और एडिशनल मुफ्त डाटा दे रही है। आइए आगे आपको इस ऑफर की पूरी जानकारी देते हैं।
BSNL इन प्लान्स पर मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL का ये ऑफर STV 247 रुपए, STV 398 रुपए, PV 485 रुपए, STV 499 रुपए और PV 1999 रुपए पर उपलब्ध है। वहीं, एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर इन 5 प्लान में मिलेगा, जिसमें STV 247 रुपए, STV 398 रुपए, STV 499 रुपए, PV 85 रुपए और PV 1999 रुपए शामिल हैं। इसके अलावा 247 रुपए और 398 रुपए के प्लान के साथ 5 दिनों की एडिशनल वैधता मिलेगी। इन सब रिचार्ज के अलावा वाउचर PV 1999 रुपए में 30 दिनों की एडिशनल वैधता मिलेगी। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
इन प्लान्स के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा डाटा
एडिशनल वैधता के साथ कंपनी अलग से एक्सट्रा डाटा भी ऑफर कर रही है। कंपनी की ओर से STV499 वाले रिचार्ज के साथ अब यूजर्स को 1GB एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इस प्लान में कुल 3GB/day मिलेगा जिसमें 2GB/day regular + 1GB/day promotional डाटा शामिल है। इसके अलावा PV485 के साथ 0.5GB डाटा एडिशनल दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर
4G SIM Free
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही ग्राहकों को फ्री में 4G सिम कार्ड देने वाले ऑफर की पेशकश की है। फ्री सिम कार्ड (free sim card) वाले ऑफर की वैधता 31 दिसंबर 2021 तक की है। इससे पहले भी कंपनी इस तरह के ऑफर की पेशकश कर चुकी है। कंपनी की ओर से पेश किए गए इस ऑफर का लाभ वह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जो 100 रुपए या उससे अधिक का पहला रिचार्ज कूपन प्राप्त करना चाहते हैं। अभी के लिए बीएसएनएल अपने केरल सर्कल में मुफ्त सिम कार्ड की पेशकश की है, हालांकि जल्द अन्य सर्किलों में भी यह ऑफर लागू हो जाएगा।