
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से अपने ग्राहकों के लिए नए-नए शानदार प्लान लेकर आ रहा है। इस कड़ी में फिर एक बार कंपनी ने एक नया प्लान पेश किया है। इस बार कंपनी ने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान कैटेगरी के अंदर न्यू प्लान (Fibre Experience @ Rs 399) की घोषणा की है। इस प्लान की कीमत 399 रुपए है जो कि एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ नए भारत फाइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस बात की जानकारी keralatelecom की रिपोर्ट में सामने आई है। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी डिटेल से जानकारी देते हैं।
प्लान में मिलने वाले लाभ
BSNL के फाइबर एक्सपीरियंस प्लान की बात करें तो इसमें 1000GB डाटा दिया जा रहा है, जिसकी डाउनलोड स्पीड 30Mbps होगी। इतना ही नहीं 1000GB की लिमिट खत्म होने के बाद डाटा स्पीड कम होकर 2Mbps हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल यह प्लान केवल गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल सर्किल में नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।यह कंपनी का एक प्रमोशनल प्लान है, जिसका 90 दिन का लिमिटेड पीरियड अभी से शुरू हो चुका है। हो सकता है 90 दिनों के बाद यह ऑफर बंद कर दिया जाए। इसे भी पढ़ें: BSNL ईद के मौके पर लाया शानदार ऑफर, इस प्लान के साथ फ्री मिल रहा अनलिमिटेड डाटा
इसके अलावा इस प्लान में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। गौरतलब है कि 6 महीने के बाद ग्राहकों को अपने-आप 449 रुपये के बेसिक प्लान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। ग्राहक चाहें तो नया कनेक्शन लेते समय ही तय कर सकते हैं कि 6 महीने के बाद उन्हें कौन सा प्लान चाहिए। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G सिम
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोतरी करना चाहती है।





















