
इस समय इंडिया की टेलिकॉम मार्केट में सरकारी कंपनी बीएसएनएल को अपने सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। एक ओर जहां एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ बढ़ा रही हैं तो वहीं बीएसएनएल अपने यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा लाभ देने की कोशिश में लगी हुई। इसी को देखते हुए हम बीच-बीच में आपको BSNL के कुछ शानदार प्लान की जानकारी देते रहते हैं और इस कड़ी में आज आपको बीएसएनएल (Best BSNL Plan) के एक और बेस्ट प्लान की जानकारी देने वाले हैं। इस रिचार्ज को कराने के बाद ग्राहकों को एक साल के लिए किसी रिचार्ज की जरुरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं आखिर कौनसा है यह रिचार्ज।
BSNL का 1,999 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की बात की जाए तो इसमें कुल 600जीबी डाटा दिया जा रहा है। डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 Kbps होती है। प्लान की खास बात है कि इस रिचार्ज में मिलने वाले डाटा के साथ किसी प्रकार की कोई लिमिट नहीं है। इसे जब चाहें जितना चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL और JIO के इस Recharge Plan में कौन बेहतर खुद देख लें, फ्री कॉलिंग और ढेर सारे डाटा से हैं लैस
वहीं, इस प्लान में बिना किसी FUP लिमिट के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 SMS के साथ-साथ अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री PRBT मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में Lokdhun कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 365 दिनों तक है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में साल भर के लिए Eros Now का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
5.5 रुपए डेली का खर्चा
प्लान की कीमत 1,999 रुपए और इस प्लान की वैधता 365 दिन है। इस हिसाब से अगर यह प्लान आपको सिर्फ डेली 5.5 रुपए के खर्च पर मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर भारतीय बाजार में Airtel, Jio और Vodafone Idea भी 2500 रुपये के बजट में एनुअल प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। इसे भी पढ़ें: BSNL के सस्ते 3GB डाटा वाले प्लान के आगे क्या टिक पाएगा Vodafone Idea का ये किफायती रिचार्ज, जानें यहां
लेटेस्ट वीडियो
4 प्रतिशत मिलेगा डिस्काउंट
अगर आप इस रिचार्ज को कराने का विचार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कंपनी के mobile app – Selfcare के माध्यम से रिचार्ज कराने पर 4 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही यह ऑफर कुछ लिमिटेड समय के लिए है। इस ऑफर की लास्ट डेट 31 मार्च 2022 है।






















