BSNL के ये हैं शानदार प्लान, 180GB डाटा के साथ मिल रही 3 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Join Us icon

Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी से परेशान यूजर्स को काफी समय से BSNL (BSNL Plan) पसंद आ रहा है। अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को पसंद करते हैं तो कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक शानदार ऑफर को लेकर आई है। दरअसल, बीएसएनएल (BSNL Recharge) अपनो तीन प्रीपेड प्लान में तीन महीने (90 दिन) तक की एक्स्ट्रा वैधता दे रही है। कंपनी के जिन प्लान के साथ फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है, उनमें 797 रुपये, 2399 रुपये और 2999 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। आइए आगे आपको इन प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बीएसएनएल का PV 797 वाला रिचार्ज

bsnl-plan-797-offer

कंपनी का यह प्लान एक साल (365 Days) की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन, बीएसएनएल के इस रिचार्ज की खास बात यह है कि इसमें 30 दिन की एक्सट्रा वैधता मिलती है। इस हिसाब से प्लान की कुल वैधता 395 दिन की होगी। साथ ही रिचार्ज में आपको हर दिन 2जीबी डाटा मिलेगा। प्लान में कंपनी देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 60 दिन तक डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। एक्स्ट्रा वैधता पाने के लिए रिचार्ज आपको 12 जून 2022 से पहले कराना होगा। इसे भी पढ़ें: 365 दिन चलने वाला BSNL का सबसे सस्ता Recharge, डेली 5 रुपये का आस-पास पड़ती है प्लान की कीमत

बीएसएनएल का PV 2399 वाला रिचार्ज

bsnl-offer-rs-2399-plan

इस प्लान के साथ कंपनी की ओर से 60 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। वैसे तो कंपनी का यह प्लान 365 दिन तक चलता है, लेकिन अगर आप 29 जून 2022 से पहले इसे रिचार्ज को कराते हैं तो आपको 425 दिन की वैधता मिलेगी। वहीं, इस प्लान में आपको पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस और डेली 2जीबी डाटा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे चेक करें अपना बचा हुआ बैलेंस और डाटा, बहुत आसान है तरीका

बीएसएनएल के PV 2999 वाला रिचार्ज

bsnl-offer-rs-2999-plan

अगर बात करें Rs 2999 वाले प्लान की तो इसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन, अगर इस प्लान को 29 जून 2022 से पहले कराया जाता है तो रिचार्ज की वैधता में 90 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री में मिलेगी। ऐसे में यह प्लान टोटल 455 दिन तक आपको डेली 2जीबी डाटा, 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here