BSNL ने यूजर्स को किया नाराज! इन प्रीपेड रिचार्ज को रिवाइज कर कम किए मिलने वाले लाभ, यहां जानें फुल डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/BSNL.jpg

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel India) और वीआई (Vodafone Idea) ने कुछ समय पहले अपने कुछ प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमत में वृद्धि की थी, जिसके कुछ दिनों बाद अब सरकारी स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी इनडायरेक्ट रूप से अपने कुछ प्रीपेड रिचार्ज में वृद्धि की है। दरअसल, BSNL ने अपने टैरिफ की कीमत में इजाफा न करते हुए मिलने वाले लाभ में कटौती कर दी है। कंपनी ने अपने प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन, प्लान्स की वैलिडिटी कम कर दी है। आइए आगे आपको बताते हैं कि किस प्लान में अब कितनी वैधता मिलेगी।

इन प्लान में कम मिलेगी वैधता

बीएसएनएल ने 49 रुपये, 75 रुपये, 94 रुपये और 106 रुपये, 107 रुपये, 197 रुपये और 397 रुपये की कीमत वाले विशेष टैरिफ वाउचर की वैधता कम कर दी है। प्लान में बदलाव 1 अगस्त को हुए थे। इस बात की जानकारी सबसे पहले केरल टेलीकॉम ने दी है।

BSNL का 49 रुपए वाला प्लान

49 रुपए की कीमत वाला एंट्री-लेवल स्पेशल टैरिफ वाउचर है, जिसमें पहले 28 दिनों की वैधता मिलती थी। लेकिन अब यह घटाकर 24 दिन हो गई है। इस स्पेशल टैरिफ वाउचर का इस्तेमाल वह ग्राहक कर सकते हैं जो अपने प्लान्स को एक्टिव रखना चाहते हैं। टेल्को पूरी वैधता अवधि के लिए किसी भी नेटवर्क पर 45 पैसे प्रति मिनट की रियायती कॉल दर, 2GB मुफ्त डाटा और कुल 100 मुफ्त एसएमएस देती है।

BSNL का 75 रुपए वाला प्लान

इसके अलावा बीएसएनएल के 75 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में अब 50 दिनों वैधता मिलती है जबकि पहले 60 दिनों की वैधता मिलती थी। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट की मुफ्त वॉयस कॉल, 2GB मुफ्त डेटा और 50 दिनों के लिए मुफ्त बीएसएनएल डिफ़ॉल्ट ट्यून मिलती है। मुफ्त कॉल के बाद दूरसंचार कंपनी आउटगोइंग कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लेती है।

BSNL का 94 रुपए वाला प्लान

इस सेगमेंट में अगला बीएसएनएल का 94 रुपये का एसटीवी है जो 90 दिनों की वैधता के बदले अब 75 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में 75 दिनों के लिए 3GB मुफ्त डाटा देता है। वहीं, फ्री कॉल के बाद सभी आउटगोइंग वॉयस कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लिया जाता है।

BSNL का 106 और 107 रुपए वाला प्लान

इसके अलावा 106 रुपये और 107 रुपये की कीमत वाले प्लान वाउचर की बात करें तो इनमें 100 दिनों की मौजूदा वैधता के बजाय 84 दिनों की वैधता मिलती है। ये दोनों प्लान वाउचर किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट मुफ्त कॉल, 84 दिनों के लिए 3GB मुफ्त डाटा प्रदान करते हैं। ग्राहक 60 दिनों के लिए मुफ्त बीएसएनएल डिफ़ॉल्ट धुनों का भी आनंद ले सकते हैं।

BSNL का 197 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल का 197 रुपये वाला प्रीपेड ऑफर 180 दिनों की वैलिडिटी के बजाय 150 दिनों की वैलिडिटी देता है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 2GB डेटा, प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस और Zing Music ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है। टेल्को रिचार्ज के पहले 18 दिनों के लिए मुफ्त देगी।

BSNL का 397 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल का 397 रुपये का प्रीपेड प्लान एक सालाना प्लान है जिसका इस्तेमाल 365 दिनों की वैलिडिटी देने के लिए किया जाता है। हालाँकि, यह अब 300 दिनों की कम वैधता प्रदान करेगा। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 2GB डेटा, प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस, मुफ्त लोकधुन कंटेंट और मुफ्त बीएसएनएल डिफ़ॉल्ट ट्यून की पेशकश की जाएगी। फ्रीबीज रिचार्ज के पहले 60 दिनों के लिए उपलब्ध होगा