BSNL मात्र 107 रुपये के रिचार्ज में देता है सुपर से भी ऊपर बेनिफिट्स, Jio-Airtel के लिए खड़ी हुई परेशानी

Join Us icon

कुछ समय पहले प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की थी। वहीं, इन रिचार्ज की दरों में हुई वृद्धि का बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाने वाले कई लोग इसका सोशल मीडिया पर विरोध भी कर रहे हैं और इस समय देश में यही मांग नज़र आ रही है कि जियो, एयरटेल और वीआई को छोड़ों तथा बीएसएनएल को अपनाओ। हालांकि, अगर आप पहले से BSNL ग्राहक हैं तो हम आपको बीएसएनएल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत महज 107 रुपए है। इसमें आपको लंबे दिनों की वैलिडिटी के साथ साथ कॉलिंग और डाटा का मजा भी मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

BSNL 107 रुपए वाला रिचार्ज

Indian mobile user prefer BSNL over Reliance Jio Airtel Vodafone Idea after Mobile recharge Plan price hike

  • बीएसएनएल के प्लान की कीमत 107 रुपए है जो कि एक प्रीपेड रिचार्ज है। वहीं, इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
  • प्लान में आपको डाटा का मजा भी मिलेगा। प्लान में आपको इंटरनेट इस्तेमाल के लिए 3जीबी डाटा भी मिल रहा है।
  • इतना ही नहीं यह रिचार्ज प्लान आपको कॉलिंग के लिए 100 मिनट फ्री वॉयस कॉल के साथ मिलेगा। साथ ही 60 दिनों की फ्री BSNL ट्यून्स भी आपको इस रिचार्ज पर मिलेगी।

लेटेस्ट वीडियो

नोट: अगर आप किसी ऐसे बीएसएनएल के शानदार प्लान की सर्च में हैं तो इस रिचार्ज को करा सकते हैं। यह रिचार्ज लंबी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट का भी मजा दे तो ये रिचार्ज प्लान आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here