
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) काफी समय से अपने पॉप्युलर प्लान के दम पर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने अपने दमदार प्लान में बदलाव कर यूजर्स को लुभाने की कोशिश की है।
कंपनी ने इस बार 1,098 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। यह प्लान सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के शुरुआती प्रीपेड प्लान्स में से था, जो रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स को टक्कर देने के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया था। अब इस प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है।
कंपनी ने इस प्लान में बदलाव करते इसकी ओवरऑल डाटा लिमिट तय कर दी है, बल्कि प्लान की वैलिडिटी भी 9 दिन घटा दी है। दरअसल, 1,098 रुपये का बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान अबतक यूजर्स को डाटा बेनिफिट्स के अलावा वॉइस कॉलिंग और एसएमएस 84 दिनों के लिए दे रहा था, अब इस वैलिडिटी को घटाकर 75 दिन कर दी गई है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किया नया प्लान, अब मिलेगी 455 दिन की वैलिडिटी
अब इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिन हो गई है, जिस दौरान यूजर्स को 375 जीबी डाटा मिलेगा। इससे पहले यह प्लान 84 दिन के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल करने का ऑप्शन था। डाटा बेनिफिट्स के अलावा यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस 75 दिनों के लिए मिलते रहेंगे। यूजर्स के लिए इस प्लान में कोई डेली लिमिट सेट नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किए अपने कई प्रीपेड प्लान्स, अब नहीं मिलेगी ये लाभ
बता दें कि बीएसएनएल ने कुछ समय पहले अपने 1,699 रुपए वाले प्लान को पेश किया गया था, जिसमें 365 दिन की वैधता दी जा रही थी। वहीं, हाल ही में इसमें बदलाव कर 90 दिनों की वैधता देने की घोषणा की गई थी। कंपनी इस प्रमोशनल ऑफर को 14 अगस्त 2019 से 13 सितंबर 2019 तक उपलब्ध कराने वाली है। अगर आप एक्ट्रा वैधता का लाभ लेना चाहते हैं तो यह रिचार्ज इस अवधि के बीच में कराना होगा।


















