
सरकारी टेलीकॉम कंपनी काफी समय से अपने नए प्लान के साथ ही पुराने प्लान्स में बदलाव कर रही है। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने अपने पुराने प्लान को रिवाइज किया है। कंपनी की कोशिश है कि वह अपने प्लान्स को रिवाइज कर दूसरी कंपनियों को कड़ा मुकाबले दे सके और अपने सबस्क्राइबर्स बेस में भी बढ़ोतरी कर सके। इसी कड़ी में कंपनी ने अब अपने 1,699 रुपए वाले लॉन्ग टर्म प्लान में बदलाव किया है।
वैलिडिटी बढ़ी
बीएसएनएल ने कुछ समय पहले अपने 1,699 रुपए वाले प्लान को पेश किया गया था, जिसमें 365 दिन की वैधता दी जा रही थी। वहीं, अब प्रमोशनल ऑफर के अंदर प्लान में अलग से 90 दिनों की वैधता मिलेगी। इससे बढ़ाकर यह वैधता 455 दिन की हो गई है। कंपनी इस प्रमोशनल ऑफर को 14 अगस्त 2019 से 13 सितंबर 2019 तक उपलब्ध कराने वाली है। अगर आप एक्ट्रा वैधता का लाभ लेना चाहते हैं तो यह रिचार्ज इस अवधि के बीच में कराना होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किए अपने कई प्रीपेड प्लान्स, अब नहीं मिलेगी ये लाभ
इसके अलावा 1,699 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 2जीबी डाटा मिलता है। लेकिन, यह प्लान बीएसएनएल के बंपर ऑफर का हिस्सा है। इसलिए इस ऑफर के तहत सबस्क्राइबर्स को डेली 2.2जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। इस हिसाब से सबस्क्राइबर्स को इस प्लान में प्रति दिन 4.2जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस दिया जा रहा है।
कंपनी ने हाल ही में दो प्लान्स को पेश किया था। इसमें सबसे पहले बात करते हैं 1,399 रुपए वाले प्लान की है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 50 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। याद रहे कि यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड के तौर पर पेश किया गया है। ग्राहक इस प्लान का रिचार्ज 25 जुलाई 2019 से करा सकेंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किया यह प्लान, जियो और वोडाफोन को मिलेगी टक्कर
अब बात करें दूसरे प्लान की तो 1,000 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्लान में पूरी वैधता के दौरान 90GB का डाटा दिया जाएगा। 1,399 रुपए वाले प्लान की तरह ही इस प्लान की वैधता भी 270 दिनों की है। वहीं, पूरी वैधता के लिए ग्राहकों को इस प्लान के साथ 750एसएमएस मिलेंगे।


















