BSNL ने 29 और 47 रुपए के प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, घटाई वैलिडिटी

Join Us icon

वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो के अलावा अब BSNL ने टेलीकॉम सेक्टर में चल रही उठापटक के बीच मोबाइल उपभोक्ताओं एक झटका दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने दो लो बजट प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। इन प्लान की कीमत 29 रुपए और 47 रुपए है।

कंपनी द्वारा बदले गए इन दोनों प्लान की वैलिडिटी को कम कर दिया है। लेकिन, इनमें मिलने वाले ऑफर्स में बदलाव नहीं किए है। इसके अलावा कंपनी ने 7, 9 और 192 रुपए वाले प्लान को कुछ सर्कल से हटा दिया है। इसे भी पढ़ें: BSNL के इस शानदार प्लान की हुई वापसी, हर दिन मिलेगा 3GB डाटा

BSNL हरियाणा वेबासइट लिस्टिंग के अनुसार 29 रुपए वाले BSNL प्रीपेड प्लान को रिवाइज कर इसकी वैधता 7 दिन से कम कर 5 दिन कर दिया गया है। इस प्लान नें यूजर्स को पहले की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1जीबी डाटा और 300 SMS दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा अगर बात करें 47 रुपए वाले प्लान की तो इसमें अब यूजर्स को 7 दिन की वैधता मिलेगा। वहीं, पहले प्लान में 9 दिन की वैधता मिलती थी। हालांकि, पहले मिलने वाले लाभ अभी भी वही रहेंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल (250 मिनट प्रतिदिन) और 1जीबी डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स सिर्फ एक मैसेज भेजकर पा सकते हैं कॉल करने पर कैशबैक, जाने क्या है प्रोसेस

एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल ने अपनी 7, 9 और 192 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। कंपनी 7 रुपए वाले प्लान में 1GB डाटा एक दिन के लिए देती थी। वहीं, 9 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ 100 SMS देती थ। इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की होती थी। वहीं, 192 रुपए वाले प्लान में फ्री रिंगबैग टोन दी जाती थी।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here