BSNL ने पेश किया ब्रॉडबैंड प्लान, हर दिन मिलेगा 10GB डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ब्राॉडबैंड ग्राहकों के लिए 1,199 रुपए लॉन्च किया है, जिसे 10GB CUL Family plan का नाम दिया गया है। कंपनी की कोशिश है कि वह अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक प्लान की कीमत में कई ऑफर्स देकर यूजर्स को अपनी ओर खींचे। इस प्लान में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 10Mbps से 100Mbps तक की स्पीड प्रोवाइड कराती है।

बता दें कि बीएसएनएल सिर्फ अकेली ऐसी कंपनी है जो डेली डाटा सर्विस का फायदा उपलब्ध कराती है। वहीं, दूसरी ओर बाकि कंपनियों की ओर देखें तो वह ब्रॉडबैंड प्लान में सिंगल डाटा लिमिट देती हैं। इस प्लान में यूजर्स को मुफ्त सिम कार्ड और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

BSNL के 1,199 रुपए वाले प्लान में वैधता एक महीने की मिल रही है। इस प्लान में ग्राहकों को 10GB डाटा हर रोज मिलता है। अगर बात करें मिलने वाले डाटा की स्पीड की तो वह 10 Mbps की है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 2Mbps की स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को फ्री में टेलिफोन कनेक्शन भी दिया जाता है, जिससे 24 घंटे देश के किसी भी इलाके में अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है।

इस प्लान में यूजर्स को ब्रॉडबैंड के साथ ही मोबाइल नेटवर्क सर्विस भी दी जा रही है। इस बॉडबैंड प्लान के ग्राहकों को 3 सिम कार्ड्स दिए जाते हैं। हर सिम के साथ ग्राहकों को 28 दिन के लिए 1-1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

इस हिसाब से तीन सिम के साथ 28 दिन के लिए कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। 28 दिन के बाद ग्राहकों को बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान में से किसी एक को चुनना होगा। यहां गौर करने वाली बात है कि बीएसएनएल भारत में इकलौती ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो अपने यूजर्स को एक प्लान में तीन सर्विस- मोबाइल नेटवर्क, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन ऑफर कर रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here