BSNL-Jio के बीच मचा घमासान! एक ही कीमत में कैसे बीएसएनएल दे रहा 452GB एक्स्ट्रा डाटा, जानें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/BSNL-vs-Jio.jpg

यह हम और आप सभी जानते हैं कि Jio, Airtel और Vi के प्रीपेड प्लान्स महंगे होने के बाद से BSNL के प्रीपेड प्लान्स को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि BSNL की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे रिचार्ज में यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा बेनेफिट्स मिल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर निजी दूरसंचार कंपनियों ने न केवल कीमतों में वृद्धि की है बल्कि कुछ सर्किलों में लाभों में भी कटौती की है, जिससे ग्राहक गुस्से में हैं। वहीं, हाल ही में BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसे प्लान की पेशकश की, जिस कीमत में जियो की ओर से भी प्लान ऑफर किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं दोनों कंपनियों की ओर से पेश किए जा रहे 2999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की। इन दोनों ही कंपनियों की के प्लान की कीमत एक जैसी है। लेकिन, मिलने वाले लाभ में काफी अंतर है। आइए आगे आपको इसकी जानकारी देते हैं कि आखिर एक ही कीमत होने के बाद भी BSNL के प्लान में कैसे जियो कितना ज्यादा डाटा और वैधाता मिल रही है।

BSNL Rs 2999 Prepaid Plan

सबसे पहले बात करते हैं BSNL के PV2999 प्लान की, जिसकी कीमत 2999 रुपए है। इस प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 365 दिन की वैधता के साथ एडिशनल 90 दिन एक्स्ट्रा वैधता मिलती है जो कि 31 मार्च, 2022 तक लागू प्रोमोशनल ऑफर के तहत मिल रही है। इस ऑफर के कारण यह प्लान जियो से ज्यादा वैधता के साथ ही एक्सट्रा डाटा भी ऑफर कर रहा है।

इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से रिचार्ज में ग्राहकों को कुल 1,365जीबी डाटा एक्स्ट्रा मिलता है। साथ ही रिचार्ज में 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिल रहा है। इतना ही नहीं डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 Kbps हो जाएगी। प्रमोशनल ऑफर के साथ यूजर्स को कुल 455 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

Relince Jio का 2999 रुपए वाला प्लान

निष्कर्ष: यह तो साफ है कि दोनों प्लान में से BSNL का प्लान डाटा और वैधता के मामले में जियो को काफी पीछे छोड़ देता है। लेकिन, यहां गौर करने वाली बात है कि BSNL अभी भी 3G की स्पीड पर डाटा दे रहा है जिससे प्लान में मिलने वाले लाभ का कोई मतलब नहीं रहता।