180 दिन तक डेली 3 जीबी डाटा और फ्री कॉल्स, ये रहा BSNL का एक और कमाल का रिचार्ज

Join Us icon

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में इस समय भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने प्रीपेड प्लान के दम पर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास ऐसे कई प्लान मौजूद हैं जो कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio, Airtel और Vi के प्लान से कम कीमत में डबल डाटा और वैधता देते हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको बीएसएनएल के ऐसे ही एक प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो 180 दिन यानी 6 महीने तक रोज 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है।

BSNL Rs 997 रुपए वाला प्लान

खास बात है कि बाकी कंपनियां इस कीमत पर आधी वैलिडिटी और डाटा ही दे पाती हैं इसलिए इस प्लान का तोड़ जियो, एयरटेल और वीआई किसी के पास नहीं है। आइए आगे आपको BSNL Rs 997 रुपए प्लान में मिलने वाले सभी लाभ की जानकारी देते हैं।

BSNL के 997 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज को यूजर्स BSNL Self Care App https://bit.ly/bsnlselfcareapp और पोर्टल रिचार्ज https://bit.ly/bsnlrcweb से ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं, इस रिचार्ज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी को 1503 पर कॉल या 9414024365 नंबर पर व्हाट्सएप किया जा सकता है। अब बात करते हैं इस प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में।

BSNL pv 2399 rs recharge plan with free 90 days validity offer

मिलेगा 540जीबी डाटा

बीएसएनएल का 997 रुपए का प्लान 6 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी इस रिचार्ज में आपको 180 दिन के लिए डाटा और कॉलिंग बिल्कुल फ्री मिलेंगे। दरअसल, प्लान में 180 दिन के लिए डेली 3 जीबी डाटा दिया जाता है। इस तरह ग्राहक कुल 540 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर पाते हैं। साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, रिचार्ज में रोज 100 SMS का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को पर्सनलाइज रिंग बैक टोन (PRBT) और लोकधुन कॉन्टेंट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

लेटेस्ट वीडियो

BSNL को मिलेंगे 44,720 करोड़ रुपए

बता दें कि हाल ही में union budget 2022 में BSNL को वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार की ओर से 44,720 करोड़ रुपये की सहायता किए जाने का ऐलान किया गया है। एबीपी न्यूज ने बजट डॉक्यूमेंट्स के बिनाह पर बताया है कि केंद्र सरकार बीएसएनएल में 44,720 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी। इस पैसे का इस्तेमाल बीएसएनएल कंपनी 4G विस्तार के लिए करेगी जिससे पूरे देश में बीएसएनएल की 4जी सर्विस मुहैया कराई जा सके। इस धनराशि का यूज़ टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और रीस्ट्रकचरिंग पर भी खर्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here