
Samsung Galaxy A14 5G: सैमसंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी एक लो बजट 5जी स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को कंपनी की गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में जोड़ा जाएगा जो Samsung Galaxy A14 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी स्मार्टफोन कंपनी का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन हो सकता है जो 15 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A14 5G Price
सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन बन सकता है। कीमत की बात करें तो सामने आई जानकारी व लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी स्मार्टफोन 15,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह फोन का शुरूआती दाम हो सकता है जो बेस वेरिएंट का प्राइस होगा। Samsung Galaxy A14 5G की कीमत 15,000 रुपये से शुरू होकर 18,000 रुपये तक जा सकती है।
Samsung Galaxy A14 5G Specifications
सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी फोन को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सामने आए लीक्स पर गौर करें तो इस मोबाइल फोन में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हो सकता है जो वनयूआई 5.0 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं फोन में चिपसेट कौन-सा होगा यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy A14 5G को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा Samsung Galaxy A14 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स को भी फिलहाल महज एक लीक ही माना जा रहा है।











