
सस्ता फोन चलाने वाले लोगों के लिए टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में नया लो बजट मोबाइल Infinix Smart 9 HD पेश किया है जो सिर्फ 6,699 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह सस्ता स्मार्टफोन (Phone Under ₹7000) 3जीबी फिजिकल रैम और 3जीबी वचुर्अल रैम को साथ मिलाकर यूजर्स को 6GB RAM की ताकत प्रदान करने की क्षमता रखता है। स्टाइलिश लुक और बजट फ्रेंडली फीचर्स वाले इस फोन की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Smart 9 HD प्राइस
इनफिनिक्स स्मार्ट 9 एचडी स्मार्टफोन इंडिया में सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है। इसमें 3GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 6,699 रुपये है। शुरुआती सेल में इस फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा जिसके बाद इस सस्ते फोन का रेट 6,199 रुपये पड़ेगा। नए इनफिनिक्स स्मार्टफोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी जिसे Coral Gold, Metallic Black, Mint Green और Neo Titanium कलर में खरीदा जा सकेगा।
Infinix Smart 9 HD स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ HD+ 90Hz Screen
- MediaTek Helio G50
- 3GB Extended RAM
- 3GB RAM + 64GB Storage
- 13MP Dual Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 5,000mAh Battery
प्रोसेसर : यह मोबाइल Android 14 Go edition पर लॉन्च हुआ है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इसमें गूगल गो ऐप्स को इंस्टाल किया जा सकेगा जो कम इंटरनेट यूज करती है तथा कम स्टोरेज घेरती है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो जी50 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी : Infinix Smart 9 HD भारत में 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 3जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। इस नए इनफिनिक्स स्मार्टफोन में 64GB स्टोरेज दी गई है जिसके मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह इनफिनिक्स फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्क्रीन : इनफिनिक्स स्मार्ट 9 एचडी स्मार्टफोन 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 500nits ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होगी।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट 9 एचडी में बड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में इस फोन पर 8.6 घंटे की गेमिंग या 14.5 घंटे की वीडियो प्लेबैक टाइमिंग पाई जा सकेगी।
फीचर्स : इस फोन को IP54 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगा।










