30 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज, जानें किस प्लान में आपको मिलेगा ज्यादा फायदा

Join Us icon

ट्राई की फटकार के बाद अब प्रीपेड यूजर्स के लिए 30 दिनों की वैलिडिटी (30 Days Recharge) वाले कई रिचार्ज प्लान मार्केट में उपलब्ध हो चुके हैं। दरअसल, कुछ समय पहले भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आदेश दिया था कि प्रत्येक दूरसंचार कंपनी को कम से कम एक प्लान ऐसा पेश करना होगा, जिसकी वैधता एक महीने की हो। इस आदेश का पालन करते हुए सभी कंपनियों ने अपने नए प्लान पेश किए। वहीं, 30 दिन वैधता वाले रिचार्ज की मांग को देखते हुए हमने इस आर्टिकल में एयरटेल 296 रुपये बनाम जियो 259 रुपये बनाम बीएसएनएल 247 रुपये (Airtel Vs Jio Vs BSNL) प्लान की तुलना कर यह पता लगाने की कोशिश की है कि किसका रिचार्ज ज्यादा बेस्ट है।

30 दिन वाले रिचार्ज

  • Airtel Rs 296 plan: data and benefits
  • Jio Rs 259 plan: data and benefits
  • BSNL Rs 247 plan: data and benefits
  • Airtel Rs 296 vs Jio Rs 259 vs BSNL Rs 247: निष्कर्ष

BSNL offer 600GB data, 365 days validity and unlimited calls for Rs 5.5 per day to counter Jio Airtel

Airtel Rs 296 plan

एयरटेल 296 रुपये वाले रिचार्ज में 25GB डाटा के साथ आता पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, 25GB डाटा खत्म होने के बाद यूजर से 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज कर डाटा यूज कर पाएंगा। इसके अलावा रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 100SMS खत्म होने पर प्रत्येक SMS के लिए शुल्क 1 रुपये प्रति स्थानीय एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस का चार्ज लिया जाएगा है। इसे भी पढ़ें: Jio और Airtel के मंथली प्लान में कौन सस्ता और बेस्ट, जानें यहां

airtel rs 319 prepaid recharge plan with 31 days validity 2gb daily data free call

इसके अलावा, एयरटेल के 296 रुपये के प्लान में 30 दिनों के नि: शुल्क टेस्टिंग के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, अपोलो 24/7 सर्कल के 3 महीने, शॉ अकादमी वर्ग के साथ अपस्किल, एयरटेल विंक सॉन्ग और हैलो ट्यून्स की पेशकश की जाती है।

Jio Rs 259 plan

Jio 259 रुपये का रिचार्ज एक मंथली कैलेंडर प्लान है, जिसमें पोस्टपेड जैसा कंस्ट्रक्शन है। यह प्लान ठीक एक महीने के लिए वैध होगा, भले ही महीने में 28 दिन, 30 दिन या 31 दिन का क्यूं न हो। 259 रुपये वाला पैक हर महीने उसी तारीख को रिन्यू होगा जिस डेट को रिचार्ज कराया है।

259 rupee Reliance jio Calendar Month Plan with 30 31 days validity

लाभों की बात करें तो 259 रुपये के Jio रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन और 1.5GB डेली डाटा मिलता है। डाटा की बात करें तो यह दिनों के आधार पर पूरे महीने 42GB से 46.5GB तक हाई-स्पीड डाटा देता है। इसके अलावा, यूजर्स को प्लान में Jio ऐप्स – Jio TV, Jio Cinema, Jio Security, और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio Down! कई इलाकों से आ रही खबर जियो सर्विस पड़ गई ठप्प, Network हुआ गुल और फोन दिखा रहा No Signal

BSNL Rs 247 plan

BSNL 30 days validity best recharge plans free calling internet data
Pic Credit: ET

बीएसएनएल का 247 रुपये वाला प्लान 3जी स्पीड पर 50GB डाटा के साथ आता है, जो 30 दिनों के लिए वैध होगा। डेली डाटा की कोई लिमिट इस प्लान में नहीं है। वहीं, यूजर्स को मिलने वाला 50GB कोटा खत्म होने के बाद भी डाटा मिलता रहेगा। हालांकि, स्पीड घटकर 80Kbps हो जाएगी। बीएसएनएल के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन की मिलेगा। वहीं, उपयोगकर्ता को इस प्लान के साथ एक Eros Now सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

लेटेस्ट वीडियो

निष्कर्ष

Airtel, Jio और BSNL के यह सबसे सस्ते प्लान हैं जो कि 30 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, बीएसएनएल 247 रुपये सबसे सस्ता रिचार्ज और ज्यादा डाटा के साथ आता है। लेकिन, मिलने वाले डाटा की स्पीड 3जी है। अगर आप 4G स्पीड बेनिफिट की तलाश में हैं, तो Jio 259 रुपये और Airtel 296 रुपये के प्लान देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here