Citroen C3 इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च को तैयार, इन कारणों के चलते होगा Tiago EV से मुकाबला

अगर आप एक नई बैटरी वाली कार को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो तोड़ा रुकना आपके लिए सही साबित हो सकता है। दरअसल, खबर आ रही है कि Citroen eC3 को इंडियन मार्केट में 2023 को लॉन्च किया जा सकता है जो कि एक एंट्री-लेवल हैचबैक बैटरी वाली कार होगी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि Citroen eC3 की कीमत को कंपनी रखने के लिए फ्रैंच कंपनी इंडिया में असेंबल करेगी। साथ ही इस ई-कार में 30.2kWh बैटरी पैक होगा, जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज ज्यादा मिल सकेगी।
Citroen C3 का Tiago EV से मुकाबला
लुक के मामले में Citroen eC3 कंपनी की पेट्रोल वर्जन Citroen C3 की तरह ही होगी। हालांकि, ई-कार में कुछ प्रीमियम बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं, इसका प्राइस 12-13 लाख रुपये के आस-पास हो सकता है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बैटरी वाली कार को Tata Tigor EV से टक्कर मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Mahindra XUV400 EV को टक्कर देती हैं ये 5 Electric Cars, देखें लिस्ट
Citroen eC3 अगले साल होगी लॉन्च
Citroen के वरिष्ठ प्रबंधन ने इस बात जानकारी दी है कि C3 इलेक्ट्रिक अगले साल जनवरी में लॉन्च होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इस कार की खूबियों और अन्य जानकारियों के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, माना जा रहा है कि C3 EV में 30.2kWh का बैटरी के साथ लगभग 300 किलोमीटर या इससे अधिक की रेंज प्राप्त हो सकती है। इसे भी पढ़ें: इस Electric Car ने बजाई सबकी पुंगी!, खरीदने के लिए उमड़ पड़ी हजारों की भीड़
वहीं, Citroen eC3 में अन्य फीचर्स के तौर पर एक रियर वाइपर सहित कई और फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी भारत में C3 के EV वर्जन के साथ बड़ा दांव खेलने जा रही है। साथ ही कंपनी अपने अगले नए प्रोडक्ट के रूप में भारतीय बाजार के लिए एक थ्री रो क्रॉसओवर भी तैयार कर रही है।