Mahindra XUV400 EV को टक्कर देती हैं ये 5 Electric Cars, देखें लिस्ट

Join Us icon

Mahindra XUV400 Launch: Mahindra ने इंडियन मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 EV को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार को इंडियन मार्केट में दो बैटरी वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम 15.99 लाख रुपये है। वहीं, अगर आप भी इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि इस बैटरी वाली कार को इंडिया में पहले से मौजूद कुछ EV से तगड़ी चुनौती (Top 5 XUV400 rivals in India) मिलने वाली। इस कार को Tata Nexon EV twins, the MG ZS EV, the Hyundai Kona EV और upcoming BYD Atto 3 से टक्कर मिलनी तय मानी जा रही है। आइए आगे आपको इन competition वाली कार की जानकारी देते हैं।

इन ईवी से मिलेगी Mahindra XUV400 को चुनौती

Mahindra XUV400 price feature range image and booking in India 2022

1. Tata Nexon EV Prime
2. Tata Nexon EV MAX
3. MG ZS EV
4. Hyundai Kona EV
5. BYD Atto 3

1. Tata Nexon EV Prime

Tata Nexon EV Electric Car Price in India increased

अगर बात करें टाटा नेक्सॉन ईवी प्राइम की तो यह इस समय संभवत: बाजार में सबसे मजबूत ईवी प्रोडक्ट में से एक है। इस कार ने सभी सेगमेंट में पूरे भारतीय ईवी स्पेस में बिक्री का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अपने नाम किया हुआ है। वहीं, टाटा की नेक्सॉन ईवी प्राइम में स्टाइल, प्रदर्शन, रेंज, आराम और सुविधा मिलती है। अगर बात करें रेंज की तो टाटा नेक्सॉन ईवी प्राइम को एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। साथ ही यह केवल 9 सेकंड में 0 से 100 तक जाने की क्षमता रखती है। इसे घर पर फुल चार्ज होने में करीब 8 घंटे का समय लगता है। Nexon EV Prime में ऑटो एसी, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एयरबैग, डिजिटल MID, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, अलॉय व्हील, हवादार सीटें और बहुत कुछ मिलता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह Rs 14.99 lakh (ex-showroom) से शुरू होती है।

2. Tata Nexon EV MAX

nexon-ev-max

Tata Motors ने पिछले साल अपनी इलेक्ट्रिक नेक्सॉन के लंबी रेंज वाले वेरिएंट को Nexon EV MAX के नाम से पेश किया था। Tata Nexon EV MAX को सिंगल चार्ज कर 437km की रेंज प्राप्त की जा सकती है। वहीं, यह 0 से 100kmph तक की स्पीड महज 9 सेकेंड में पकड़ती है। इसके अलावा Nexon EV MAX में 140kmph की टॉप स्पीड मिलती है। अगर बात करें स्टाइल की तो Nexon EV MAX में नए alloys, शानदार सस्पेंशन और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है। इस का की शुरुआती कीमत Rs 18.34 lakh (ex-showroom) है।

3. MG ZS EV

Top five most affordable cheapest electric cars in India

इस सेगमेंट की बात करें तो MG ZS EV भी एक लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार है और इसका आकार Nexon EV ट्विन्स से बड़ा है। MG ZS EV तकनीकी रूप से भी अधिक शानदार है। वहीं, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल MID और इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार फीचर्स, हीटेड ORVM, TPMS और 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इतना ही नहीं MG ZS EV सिर्फ 8.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। साथ ही यह ईवी एक बार चार्ज करने पर 461 किमी की रेंज का दावा करती है। इस कार की शुरुआती कीमत Price: Rs 22 lakh (ex-showroom) है।

4. Hyundai Kona EV

Hyundai plans to invest rs 4000 crore in india EV market will launch 6 electric car
Hyundai Kona EV

Hyundai Kona EV बाजार में मौजूद पुरानी इलेक्ट्रिक कार्स में से एक है। इस कार का आधुनिक डिजाइन और फीचर्स काफी दमदार हैं। Kona EV में 136 hp (395 Nm) मोटर मिलती है जिसे 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा जाता है। यह 452km की रेंज डिलवर करती है। Hyundai Kona EV का शुरुआती प्राइस 23.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

5. BYD Atto 3

byd-atto-3

BYD को हाल ही में Auto EXPO 2023 में लॉन्च किया गया है। भारत में BYD Atto 3 की कीमत 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है BYD Atto 3 में वायरलेस फोन चार्जर, Android Auto, Apple CarPlay, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, रियर कोलिजन अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। वहीं, इस कार को सिंगल चार्ज में 521KM तक चलाया जा सकता है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here