कूलपैड कूल प्ले 6

Join Us icon

कूलपैड कूल प्ले 6 प्राइस इन इंडिया
कूलपैड कूल प्ले 6, 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी- 14,999 रुपये

चीनी कंपनी कूलपैड पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में काफी चर्चा में रहा है। कंपनी ने शुरू से ही कम कीमत में ज्यादा रैम वाले फोन लॉन्च किए हैं। सबसे कम कीमत का 2जीबी रैम वाला फोन, सबसे कम कीमत का 3जीबी रैम वाला फोन और अब सबसे कम कीमत का 6जीबी रैम वाला फोन पेश किया है। कुछ माह पहले ही कूलपैड कूल प्ले 6 को पेश किया गया है जो 6जीबी रैम से लैस है और कीमत में भी कम है। इसके अलावा भी फोन के कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। भारतीय बाजार में कूलपैड कूल प्ले 6 का प्राइस 14,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन
वहीं कूलपेड कूल प्ले 6 की बॉडी मैटल की बनी है और यह भी आपको अच्छा अहसास कराएगा। वहीं एक खास बात यह भी कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे टैंपरेचर कंट्रोल तकनीक से लैस किया है जिससे कि यदि आप हाई ग्राफिक्स वाले गेम खेलते हैं तो भी यह फोन गर्म नहीं होगा।

डिसप्ले
कूलपैड कूल प्ले 6 में आपको 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्स्ल फुल एचडी है। हालांकि कंपनी द्वारा स्क्रीन प्रोटेक्शन की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हार्डवेयर
कूलपैड कूल प्ले 6 को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.95गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गयाा है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड स्लॉट नहीं है।

कैमरा
इस फोन में आपको 13-मेगापिक्सल+13-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे मिलेंगे। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने सोनी सेंसर का उपयोग किया है। इसमें एक कैमरा कलर फोटो लेता है जबकि दूसरा ब्लैकएंड व्हाइट पिक्चर खींचता है। इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में बोके इफेक्ट और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे।

आॅपरेटिंग सिस्टम
वहीं कूलपैड कूल प्ले 6 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और कंपनी ने इसे जर्नि यूआई से लैस किया है जो साधारण एंडरॉयड से इसे थोड़ा अलग बनाते हैं।

कनेक्टिविटी
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है। इसके अलावा 4जी वाईफाई, यूएसबी ओटीजी और फिंगरप्रिंट सेंसर है मिलेंगे।

बैटरी
कूलपैड कूल प्ले 6 में आपको 4,060 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

कूलपैड कूल प्ले 6 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलकूलपैड कूल प्ले 6
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइपआईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
प्रोसेसर (2.0गीगाहट्र्ज +1.5गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स -ए53) ऑक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसरएड्रीनो 510
मैमोरी
रैम6जीबी
इंटरनल मैमेरी64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरीनहीं
कैमरा
रियर कैमराडुअल कैमरा 13-मेगापिक्सल+13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.0 (नुगट)
यूआईजर्नि यूआई
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता4,060 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी ओटीजीहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
जायरोस्कोपहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन152 X 75.2 X 8,5एमएम
वज़न175ग्राम
कलरब्लैक, गोल्ड