धमाल मचाने आ रही हैं ये Electric Cars, जानें कीमत और लॉन्च डेट!

Join Us icon

Upcoming Electric Cars 2023: एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय ईवी बाजार में 2021 और 2030 के बीच करीब 49 प्रतिशत विस्तार देखने को मिलेगा। यानी आने वाला समय कुल मिलाकर इलेक्ट्रिक कार्स का कहा जा सकता है। इसका ट्रेलर अगले साल से ही शुरू होने वाला है। 2023 में भी एक से बढ़कर एक नई इलेक्ट्रिक कार्स लॉन्च के साथ पुरा बाजार बदलने को तैयार है। अगर आप भी उन ग्राहकों में से हैं जो एक नई ईवी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यही कहूंगा कि थोड़ा रुक जाएं। क्योंकि नए फीचर्स ले लैस नई कारें आपको काफी लुभाने वाली हैंं। आज इस आर्टिकल में आपको Upcoming Electric Cars 2023 की जानकारी देने वाला हूं। जिसके बाद आप आसानी से अपनी नई ईवी का चुनाव कर पाएंगे। चलिए एक नजर डालते हैं इन गाड़ियों के नाम, लॉन्च डेट, प्राइस और फीचर्स पर…

Upcoming Electric Cars 2023

Top 5 most affordable cheapest electric cars in India

अगर आप नए साल में किसी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार मॉडल को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो नीचे अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार्स के नाम जान सकते हैं जो अगले साल देश में उपलब्ध होंगी या लॉन्च होंगी।

  1. Tata Altroz EV
  2. Citron C3 EV
  3. Maruti Wagnor EV
  4. Mahindra XUV 400 EV
  5. Hyundai IONIQ 5
  6. Tesla Model 3
  7. MG City EV
  8. Ola Electric Car
  9. Renault 4 EV
  10. Ford Mustang Mach E

Tata Altroz EV

tata-altroz-ev

टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार TATA Tiago EV को पेश किया था। हालांकि, अभी इस कार की डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। लेकिन, वहीं, दूसरी ओर खबर है कि आने वाले समय में अल्ट्रोज हैचबैक के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को कंपनी Altroz EV के नाम से पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि इस कार को कंपनी अगले साल यानी 2023 में पेश करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक को टाटा कंपनी की धांसू Ziptron टेक्नॉलजी के साथ पेश की जा सकती है। वहीं, इस कार में 200 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इसके अलावा प्राइस की बात करें तो अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक को भारत में 10 लाख रुपये से ज्यादा की शुरुआती कीमत में उतारा जा सकता है।

Citroen C3 EV

citroen-ev

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सिट्रोन इंडिया ने अपने नए सी3 पेट्रोल मॉडल को लॉन्च किया था, जिसे भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब खबर है कि कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को इंडिया में लाने की प्लानिंग कर रही है जो कि अगले साल यानी 2023 में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक कार सिट्रॉन ओली ईवी (Oli EV) कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश कुछ समय पहले ही पेश किया है जो कि Citroen C3 Ev के रूप में 2023 में पेश की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Maruti Wagon R EV

Wagon R Electric Car India Launch soon spotted on road Price range Maruti Electric

मारुति की पॉपुलर पेट्रोल व सीएनजी वर्जन वैगनआर के ईवी मॉडल को इंडिया में अब तक कई बार स्पॉट किया जा चुका है। लेकिन, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। अब तक सामने आई वैगनआर ईवी की तस्वीरों को देखकर एक बात कही जा सकती है कि ईवी फ्रंट प्रोफाइल को छोड़कर लगभग आईसीई वर्जन के समान दिखता है। इस ईवी में इग्निस की तरह 15 इंच के पहिए हो सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो यह इलेक्ट्रिक कार एक घंटे में 80% चार्ज के साथ फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के साथ 180km की रेंज दे सकती है। साथ ही लंबी रेंज के साथ इसकी कीमत 10 लाख के आस-पास हो सकती है।

Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV400 price feature range image and booking in India 2022

Mahindra XUV 400 EV को हाल ही में कंपनी ने अनवील किया था। लेकिन, खबर है कि जनवरी 2023 के अंत तक इस कार की डिलीवरी शुरू हो की जाएगी। हालांकि, कीमत को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इसका प्राइस TATA Nexon EV Max के आस-पास हो सकता है। वहीं, इस कार का लुक कंपनी की ही XUV300 की तरह है लेकिन, इसका साइज बड़ा है। वहीं, खास बात है कि इस EV को सिंगल चार्ज में करीब 400-450 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है।

Hyundai IONIQ 5

Hyundai plans to invest rs 4000 crore in india EV market will launch 6 electric car

Hyundai Ioniq 5 भी उन ईवी में से एक है, जिसे लेकर भारतीयों को बेसब्री से इंतजार है। यह कार ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च की जा चुकी है। वहीं, अब इसके इंडिया आने का इंतजार हो रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआती तिमाही में इसे पेश कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि ग्लोबली यह दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है। इसके अलावा कार में 72.6kWh और 58kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन भी मिलते हैं। वहीं, इस कार को कुछ समय पहले भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया था। सड़कों पर स्पॉट हुई इस कार की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि यह कार काफी एडवांस और शानदार डिजाइन के साथ दस्तक देगी।

Tesla Model 3

tesla-supercharge

Tesla के इंडिया में आने की चर्चा काफी समय से हो रही है। वहीं, अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Tesla Model 3 भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है, जो कि यह अमेरिका में कंपनी की एंट्री लेवल कार है। इस कार को अगले साल पेश किया जा सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि टेस्ला मॉडल 3 को भारत में 2 वेरिएंट में लाया जा सकता है, जिनकी बैटरी रेंज सिंगल चार्ज पर 423 किलोमीटर से लेकर 568 किलोमीटर तक की हो सकती है। वहीं, अगले साल लॉन्च से पहले टेस्ला मॉडल 3 के लुक और फीचर्स की और जानकारियां सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

MG City EV

mg-electric-car

MG इंडिया में पहले से ही अपनी इलेक्ट्रिक कार्स के दम पर ग्राहकों को लुभाने के साथ ही टाटा को टक्कर दे रहा है। वहीं, खबर है कि MG Motor India देश में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी अपकमिंग कार को MG City EV के नाम से अगले साल 2023 में अप्रैल-जून के आस-पास पेश कर सकती है। वहीं, इसकी खासियत होगी कि यह दो-सीटर इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी जो कि भिड़-भाड़ वाली जगहों पर आसानी से ड्राइव की जा सकेगी। साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि टू-सीटर होने के नाते ये कंपनी की और देश की भी सबसे सस्ती कार हो सकती है। लेकिन, लॉन्च और ऑफिशियल प्राइस के सामने आने से पहले कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

Ola Electric Car

Video Ola Electric Car design launch date price range expected

अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर इलेक्ट्रिक कार की मार्केट पर कब्जा करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी अपनी अपकमिंग OLA Electric Car को लेकर काफी समय से वीडियो टीजर जारी कर रही है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने OLA EV के लेटेस्ट वीडियो को टीज किया था, जिसमें कार का लुक सामने आया था। माना जा रहा है कि कार इंडियन सड़कों पर 2024 तक दौड़ती हुई नजर आएगी। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स का मानें तो कार अगले साल तक अनवील की जा सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसका प्राइस 25 लाख रुपये से अधिक रख सकती है।

Renault 4 EV

nexon_ev_max-4

टाटा, महिंद्रा और एमजी के बाद बताया जा रहा है कि अगले साल Renault भी अपनी इलेक्ट्रिक कार के साथ इंडियन मार्केट में अपनी दावेदारी पेश कर सकती है। कंपनी इंडिया में 2023 तक Renault 4 EV को पेश कर सकती है। आपको बता दें कि इस एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल 2022 पेरिस मोटर शो में पेश किया गया है। इस एसयूवी का प्रोडक्शन रेनो की इलेक्ट्रिक कार Renault 5 EV के प्रोडक्शन के साथ ही शुरू होगा। अगर बात करें रेनॉल्ट 4 ईवी की बात करते हैं, तो इसमें आपको 4 दरवाजों के साथ ही लंबी रेंज और ऑफ रोडिंग का एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Ford Mustang Mach E

Top 5 most affordable cheapest electric cars in India

इंडिया से अपना कारोबार समेटने के बाद Ford एक बार फिर इंडिया में वापसी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कंपनी फोर्ड इस बार इंडिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कम बैक करेगी। बताया जा रहा है कि Ford Mustang Mach E के साथ कंपनी अगले साल दस्तक देगी, जिसका एक्स शोरूम प्राइस 70 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। ग्लोबल लेवल पर इस कार में 88 KWH की बैटरी का उपयोग किया जाता है। ये कार 621 किलोमीटर की रेंज देती है जिसे 800 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here