Exclusive: 29,999 रुपए में लॉन्च होगा Samsung Galaxy A71, इसमें है 64MP कैमरा और 8जीबी रैम

Join Us icon

सैमसंग ने दिसंबर में ही Galaxy A51 और Galaxy A71 से पर्दा उठा दिया था। सबसे पहले इन फोंस को वियतनाम में लॉन्च किया गया था लेकिन खबर थी कि जल्दी ही भारत में भी उपलब्ध होंगे। जनवरी में Samsung Galaxy A51 को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया लेकिन A71 अब भी आना बाकी था। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस फोन के बारे में एक्सिक्लूसिव जानकरी मिली है। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A71 को 29,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने इसे लेकर अपने रिटेल पार्टनर्स को अवगत करा दिया है और वहीं से हमें भी यह जानकारी मिली है। फिलहाल यह फोन सिर्फ एक मैमोरी वेरियंट 8 GB रैम और 128 GB मैमोरी के साथ ही उपलब्ध होगा। हालांकि बाहर में इसका 6 GB रैम वेरियंट भी उपलब्ध है लेकिन इंडिया में यह अभी नहीं आएगा। प्राइस को लेकर कंपनी ने जो मैसेज शेयर किया है उसका स्क्रीनशॉट हमने यहां नीचे लगाया है।
samsung-galaxy-a71-price-hindi
Samsung Galaxy A71 के स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे कंपनी ने पंच होल डिसप्ले और एल शेप कैमरे के साथ पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 में आपको 6.7-इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन देखन को मिलेगी। कंपनी ने 1080 x2400 पिक्सल रेजल्यूशन वाले Super AMOLRD Infinity O डिसप्ले का उपयोग किया है। अर्थात आपको ब्राइट और वाइयबरेंट डिसप्ले मिलेगा।

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिलेगा। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि इसमें 8 GB रैम के साथ 128 GB की मैमोरी है। इसके साथ ही एक्सपेंडेबल मैमोरी भी सपोर्ट है। आप 512 GB तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

फोटोग्राफी की बात की जाए तो Samsung Galaxy A71 में रियर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मेन कैमरा 64MP का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा आपको 5MP का डेफ्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। दोनों सेंसर एफ/2.4 अपर्चर के साथ आते है। इन सबके अलावा चौथा सेंसर 12MP का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। फोन का सेल्फी कैमरा 32MP का है।

पावर बैकअप के लिए फोन इस फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और सेल्स पैक के साथ 25W फास्ट चार्जिंग वाला चार्जर उपलब्ध होगा। इसके अलावा अपको यूएसबी टाईप—सी, वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करता जो सैमसंग के ही वन यूआई 2.0 आधारित है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 में कंपनी ने ग्लास डिजाइन वाले बॉडी का उपयोग किया है जो क्रश ब्लैक, सिल्वर ब्लू और पिंक कलर में उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here