Facebook Data हुआ लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इस लिस्ट में शामिल, अपना डाटा ऐसे करें चेक?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Facebook-Data-Leak-how-to-check.jpeg

काफी समय से भारत से लेकर विश्व भर में यूजर्स के डाटा लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। या यूं कहा जाए कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व एप्लिकेशन के माध्यम से यूजर्स के डाटा लीक होना अब काफी आम हो गया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि इंडियन ऐप MobiKwik के यूजर्स का डाटा बड़ी संख्या में लीक हो गया है। हालांकि, कंपनी ने इस बात खंडन किया था। वहीं, अब सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के यूजर्स का डाटा लीक होने की रिपोर्ट सामने आई है। Facebook के 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूडर्स का निजी डाटा हैकर्स फोरम पर लीक होने की बात कही जा रही है। इस डाटा लीक में करीब 106 देशों (इंडिया के यूजर्स) के यूजर्स के डाटा शामिल हैं। इन्हीं घटनाओं के कारण अब गोपनीयता कायम रखना बड़ी चुनौती बन गई है। लेकिन, अगर आप सोच रहे हैं कि Facebook Data leak में आपका नाम शामिल है है या नहीं इसे आप चेक कर सकते हैं। इसके लिए एक पोर्टल मौजूद है। आगे हमने स्टेप-बाए-स्टेप आपको इस बात की जानकारी दी है कि कैसे आप अपनी ई-मेल आईडी से चेक कर सकते हैं कि फेसबुक डाटा लीक में आपका नाम शामिल है या नहीं।

61 लाख भारतीयों का डाटा लीक

इस डाटा लीक में 106 देशों की लिस्ट में इंडिया का नाम भी शामिल है। कुल करीब 53.30 करोड़ यूडर्स का निजी डाटा लीक हुआ है। लीक डाटा में यूजर्स के फोन नंबर, नेम, एज, लोकेशन, जेंडर, रिलेशनशिप स्टेटस, व्यापार, डेट ऑफ बर्थ और ईमेल अड्रेस जैसी जानकारी शामिल है। वहीं, अगर बात करें इंडिया में डाटा लीक हुई यूजर्स की संख्या की तो यह
61 लाख है। मिलियन भारतीय यूजर्स के डाटा शामिल हैं। लीक डाटा में फेसबुक यूजर्स की जन्म तिथि, पूरा नाम, बायो, लोकेशन और ई-मेल आदि शामिल हैं। कई यूजर्स के फोन नंबर भी लीक हुए हैं। इसे भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्द आएगा नया फीचर, कई सालों का इंतजार होगा खत्म

ऐसे करें चेक

फेसबुक के इस डाटा ब्रीच में आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। दरअसल, सिक्योरिटी रिसर्चर ट्रॉय हंट ने एक पोर्टल तैयार किया है जो काफी पहले से काम कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आप चेक कर सकते हैं कि करोड़ों लोगों की लिस्ट में आप शामिल हैं?

SAFE ME ऐप से चेक करें अपना डाटा लीक

इसके अलावा एक ऐप जिसे आप चेक कर सकते हैं कि क्या आपका ईमेल आईडी और पासवर्ड कभी लीक हुआ है। SAFE ME ऐप में आप फटाफट चेक कर सकते हैं कि क्या कभी आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं। यहां तक कि इस ऐप में असुरक्षित पासवर्ड भी दिखाए जाते हैं। कुछ मामलों में एप्लिकेशन डेटा लीक के लिए संवेदनशील के रूप में एक स्रोत को चिह्नित कर सकता है।

How to keep your Facebook account safe?

आगे हमने कुछ प्वाइंट के माध्यम से आपको बताने की कोशिश की है कि कैसे आपको कुछ स्टेप को फॉलो कर अपने फेसबुक अकाउंट को सेफ रख सकते हैं।

डाटा लीक पर फेसबुक का बयान

Facebook के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट को लेकर खुलासा किया है कि यह एक पुराना डाटा है जिसे वर्ष 2019 में रिपोर्ट किया गया था। कंपनी ने इसे संज्ञान में लेकर अगस्त 2019 में ही ठीक कर दिया था। हालांकि, अभी हुए डाटा ब्रीच को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसे भी पढ़ें: Whatsapp की सुपर ट्रिक, किसी का भी वीडियो स्टेटस ऐसे करें डाउनलोड

हैकर्स के लिए अहम यूजर्स की जानकारी

साइबर क्राइम इंटेलिजेंस हडसन रॉक के सीटीओ Alon Gal का कहना है कि यह लीक डाटा पुराना हो लेकिन हैकर्स के लिए इसमें यह अत्यंत अहम जानकारी शामिल हैं। इनका गलत उपयोग कर हैकर्स यूजर्स को चूना लगा सकते हैं।

जनवरी में हुआ था 42 करोड़ यूजर्स का फेसबुक डाटा लीक

इस वर्ष जनवरी में करीब 42 करोड़ Facebook यूजर्स का डाटा लीक होने की खबर सामने आई थी। इतना ही नहीं यूजर्स का डाटा ऑनलाइन सेल किया जा रहा था। बता दें कि Facebook यूजर्स का यह डाटा टेलीग्राम एप के बॉट के जरिए लीक हुआ था।