अंतरिक्ष में घटेगी अनोखी घटना! चंद्रमा, पृथ्वी, मंगल और सूरज चारों होंगे सीधी लाइन में, अद्भुत होगा नज़ारा

अंतरिक्ष अनगिनत अनसुलझे रहस्यों का गढ़ है। उपर आकाश में ऐसी अनेंको गतिविधियां होती रहती है जो हमें हैरान करती रहती है। ऐसी ही एक और अनोखी खौगोलिय घटना कल यानी 7 दिसंबर 2022 को होने जा रही है। 7 दिसंबर को पूर्णिमा (Full Moon) है और इस रात चंद्रमा, मंगल, पृथ्वी और सूरज चारों एक सीधी लाइन में आने वाले हैं। कल Moon, Mars, Earth और Sun चारों एक सीध में आ रहे हैं जो बेहद अनूठी स्पेस एक्टिविटी (Space activity) है।
7 दिसंबर को चंद्रमा, मंगलग्रह, पृथ्वी और सूरज चारों एक सीधी लाइन में होंगे और इस विचित्र नजारे को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। यह पूर्णिमा की रात बेहद अलग साबित होने वाली है। हमारी धरती के पीछे सूर्य होगा, हमारे सामने चांद और उस चांद के पीछे मंगल ग्रह! ये चारों एक सीधी रेखा में होने वाले हैं। यह अज़ब-गज़ब घटना कई सालों बाद खुद को दोहराने जा रही है और हम लोग इसका साक्षी बन सकते हैं।
See Mars at opposition pass behind the moon this week for free online https://t.co/GiBriTcFsZ pic.twitter.com/oWcD0V0Caj
— SPACE.com (@SPACEdotcom) December 5, 2022
रोचक होगा नज़ारा जब तारा, ग्रह और उपग्रह सभी होंगे एक सीध में
ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब कोई तारा, ग्रह और उपग्रह यानी अंतरिक्ष में मौजूद तीन अलग तरह के ऑब्जेक्ट एक सीधी लाईन में आएंगे। सूरज जहां एक तारा है, वहीं पृथ्वी व मंगल एक ग्रह हैं। चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाने वाला एक उपग्रह है। इन चारों के एक सीध में आने पर आकाश में बेहद अलग और खूबसूरत रोशनियों को फैलाव देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह घूमते-घूमते चांद के पीछे जा छिपेगा और पूर्णिमा होने के चलते चांद और मंगल का यह मिलन साफ देखा जा सकेगा।
इंडिया में दिखेगा रंगीन मंगल ग्रह
गौरतलब है कि जब यह अद्भुत नज़ारा घट रहा होगा उस वक्त भारत में सुबह हो चुकी होगी। यानी इंडिया में 8 तारीख शुरू हो चुकी होगी। अमेरिका के लोग इस अनूठे नज़ारे को देख पाएंगे जो वहां के समयानुसार रात 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। भारत में भी मंगल ग्रह और चंद्रमा को एक दूसरे के बेहद पास देखा जा सकेगा। यहां मजे की बात यह भी है कि सुबह हो जाने के चलते मंगल ग्रह पर सूरज की रोशनी पड़ेगी तो यह चमकदार नारंगी-पीले रंग का नज़र आएगा।