बिना टच किए ‘हथेली’ से अनलॉक होगा फ्यूचर iPhone, सामने आया पेटेंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/09/Apple-iPhone-Xs-Max-lifestyle-09122018.jpg

Apple ने हाल ही में अपने सबसे बड़े इवेंट के दौरान नई iPhones 11 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के अंदर पेश किए गए सभी फोन्स में से टचआईडी हटाकर FaceID पर दी गई है। वहीं, अभी ऐसा लग रहा है कि कंपनी आने वाले फोन में पूरी तरह से टचआईडी को हटाने का प्लान कर रही है।

एप्पल ने यूनाइटेड स्टेट्स पेटेंट ऐंड ट्रेडमार्क ऑफिस में एक पेटेंट फाइल किया है, जिससे खुलासा हुआ है कि प्यूचर में आने वाले आईफोन्स को लॉक या अनलॉक करने के लिए हथेली को स्कैन करने वाली टेक्नॉलजी दी जाएगी। इसके अलावा इस पेटेंट में सामने आया है कि अपकमिंग आईफोन्स में पाम बायोमेट्रिक स्कैनर होगा। यह तकनीक नए आईफोन्स के साथ ही iPad और Apple Watch मॉडल्स में देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: Apple पेश कर सकता है फोल्डेबल iPad, 5G सपोर्ट से होगा लैस


कंपनी नई पाम स्कैनिंग सिक्यॉरिटी को iPhones में कब ला रहा है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह देखना होगा कि ऐप इस टेक्नॉलजी को अपने डिवाइसेज में कैसे शामिल करेगा। वहीं, इस टेक्नोलॉजी को आने वाले दिनों में दूसरी कंपनियां भी अपने फोन में पेश कर सकती हैं। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 11 की 6 ऐसी बातें जो करती हैं निराश

बका दें कि कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि Apple अपने फोल्डेबल डिवाइस iPad को पेश कर सकती है। इस बात की जानकारी लंदन के ग्लोबल इंफोर्मेशन प्रोवाइडर IHS मार्केट के एनलिस्ट जेफ लिन ने दी थी। जेफ लिन के अनुसार इस तरह के डिवाइस पर कंपनी काम कर रही है और 2020 में इसे लॉन्च कर सकती है।
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस 5G इनेबल्ड फोल्डेबल iPad में 12.9-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस 5G सेल्युलर रेडियो को सपोर्ट कर सकता है जिसकी मदद से यूजर्स फास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग कर पाएंगे।

बता दें कि अब तक एप्पल ने मार्केट में एक भी 5G इनेबल्ड डिवाइस बाजार में पेश नहीं किया है। वहीं, एप्पल को चुनौती देने वाली कंपनियों Huawei और Samsung अपने 5G स्मार्टफोन्स पेश कर चुके हैं। जिन्हें जल्द ही दुनिया भर के देशों में लॉन्च कर दिया जाएगा।

सोर्स