जीबी व्हाट्सएप डाउनलोड (GB Whatsapp) कैसे करें (2025)

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/06/gb-whatsapp-download-hindi.jpg

जीबी व्हाट्सएप (GBWhatsapp) थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप है, जिसे GB group ने डेवलप किया है। ओरिजिनल व्हाट्सएप की तरह ही जीबी व्हाट्सएप भी हमेशा नई सुविधाओं के साथ आता है। नया जीबी व्हाट्सएप कुछ प्रीमियम फीचर के साथ प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ भी आता है। देखा जाए, तो व्हाट्सएप बेहद लोकप्रिय मोबाइल ऐप है, लेकिन यह सुविधाओं के मामले में कुछ प्रतिबंधों के साथ आता है, जबकि GBWhatsApp यूजर्स सभी फीचर्स तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप अपने व्हाट्सएप में नए फीचर्स की तलाश में हैं तो आइए आपको बताते हैं कैसे जीबी व्हाट्सएप डाउनलोड (gb whatsapp download) कर सकते हैं।

ऐसे करें जीबी व्हाट्सएप डाउनलोड

जीबी व्हाट्सएप ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में जीबी व्हाट्सएप को अपने डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए GB WhatsApp APK file की मदद लेनी होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: एंड्रॉयड डिवाइस पर GB WhatsApp APK file को डाउनलोड करने के लिए डिवाइस की सेटिंग्स> सिक्योरिटी> अननॉन सोर्स वाले टॉगल को ऑन करना होगा यानी अन्य सोर्स से ऐप्स इंस्टॉल करने की अनुमति देनी होगी।


स्टेप-2: डिवाइस पर GBWhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के लिए https://www.gbwhatsapp.download/ पर जाएं। पेज ओपन होने के बाद आपको ‘डाउनलोड’ बटन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।


स्टेप-3: एक बार जब आप एपीके फाइल डाउनलोड कर लें, तो इसे डाउनलोड फोल्डर में सर्च करें। डाउनलोड की गई फाइल को अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर ‘इंस्टॉल’ करने के लिए उस पर क्लिक करें। जीबी व्हाट्सएप का आइकन डिवाइस पर दिखाई देने लगेगा।
स्टेप-4: अब GBWhatsApp को लॉन्च करें और अपना लॉगइन क्रेडेंशियल बनाएं। इसके बाद जीबी व्हाट्सएप के सभी फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। बता दें जीबी व्हाट्सएप का ऐप साइज 51.1 MB है।

GBWhatsApp के फीचर्स

GBWhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में आपको कुछ शानदार फीचर्स मिलते हैं। आइए जान लेते हैं इन फीचर्स की डिटेलः

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या जीबी व्हाट्सएप थर्ड पार्टी ऐप है?

हां, GBWhatsApp थर्ड पार्टी ऐप है और यह गूगल प्ले स्टोर पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।

क्या GBWhatsApp को डाउनलोड करना सेफ है?

GB WhatsApp थर्ड पार्टी ऐप है और यह ऑफिशियल स्टोर जैसे कि गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। GB WhatsApp को डाउनलोड करते हैं, तो आपका डिवाइस सिक्योरिटी के लिहाज से एक्सपोज हो सकता है। साथ ही, पर्सनल इंफॉर्मेशन की चोरी की जा सकती है, क्योंकि यह एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन को सपोर्ट नहीं करता है। हो सकता है कि इस ऐप का इस्तेमाल करने से आपका ओरिजिनल व्हाट्सएप बैन किया जा सकता है।