
Google Pixel 10a को लेकर पिछले कुछ दिनों में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बीते दिन फोन की कथित ऑफिशियल इमेज भी ऑनलाइन सामने आई है। वहीं, अब नए अपडेट में Pixel 10a की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिससे लगता है कि आगामी Google डिवाइस पहले से कम में आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मौजूद एक टिप्स्टर के अनुसार, Google Pixel 10a को 17 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसका 128GB स्टोरेज वैरियंट यूरोप में €500 यानी करीब 52,500 रुपये में आ सकता है। जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत €600 यानी इंडियन करेंसी अनुसार 63,000 रुपये हो सकती है।
![]()
लीक में बताया गया है कि Google के ऑफिशियल कलर-मैचिंग केस भी लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनकी कीमत लगभग €20 यानी करीब 2,000 रुपये रह सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Pixel 10a पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a के मुकाबले €50 करीब 5,000 रुपये सस्ता पड़ सकता है। जो बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो लीक के अनुसार, Google Pixel 10a का 128GB मेमोरी ऑप्शन चार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। जिनमें Obsidian, Berry, Lavender और Fog शामिल हैं। वहीं, 256GB स्टोरेज को सिर्फ Obsidian कलर में ही पेश किया जा सकता है।
डिजाइन के मामले में Google Pixel 10a, अपने पिछले मॉडल Pixel 9a से काफी मिलता-जुलता नजर आ सकता है। लीक रेंडर्स के अनुसार इसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन और पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। जो Pixel 10 Pro सीरीज के बड़े कैमरा आइलैंड से अलग हो सकता है। जबकि फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले और मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर की ओर रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Pixel 10a में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Google का Tensor G4 चिपसेट मिलने की संभावना है। जो Pixel 9a में भी देखने को मिला था, हालांकि इसमें हल्का अपग्रेड हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो Pixel 9a जैसी ही होगी। चार्जिंग स्पीड भी 23W फास्ट चार्जिंग तक सीमित रह सकती है, जिसे आज के समय में थोड़ा कम जरूर माना जा सकता है।
Google Pixel 10a उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जो क्लीन Android एक्सपीरियंस, बढ़िया कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट पसंद करते हैं। अगर लीक कीमत और लॉन्च डेट सही साबित होती है, तो Pixel 10a मिड-रेंज सेगमेंट में सही विकल्प बन सकता है। अभी ब्रांड की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं। इसलिए इंतजार करना होगा। 91मोबाइल्स आपको आगे भी अपडेट देगा। हमारे साथ बने रहें।












