एप्पल आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को टक्कर देने गूगल ला रहा है दमदार फोन

Join Us icon

आधा साल बीत चुका है और स्मार्टफोन जगत में एक से बढ़कर एक हाईएंड डिवाईस अब तक दस्तक दे चुके हैं। वहीं अभी एप्पल आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 जैसे फोन दस्तक देनें बाकी हैं जो पहले ही उपभोक्ताओं के ​​बीच चर्चित हो चुके हैं। परंतु इसी बीच विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने भी खास तैयारी कर रखी है। कंपनी नया फोन गूगल पिक्सल 2 बना रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह डिवाईस एप्पल आईफोन 8 और सैमंसग को टक्कर देने का दम रखता है। गूगल पिक्सल 2 की एक रेंडर वीडियो सामनें आई है जिससे फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

नोकिया 3310 का 3जी वेरिएंट होगा लॉन्च, जानकारी आई सामनें

माय स्मार्टप्राइज़ ने गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल एक्सएल 2 की 360 डिग्री 3डी रेंडर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के अनुसार ये दोनों ही मॉडल बेज़ल लेस डिजाईन पर पेश किए जाएंगे। फोन का बैक पैनल ग्लास तथा मैटल पैनल पर बना हो सकता है जिस पर एलईडी फ्लैश के साथ सिंगर रियर कैमरा दिखाया गया है तथा कैमरा सेटअप के नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

फोन के दाएं पैनल पर पावर की तथा वाल्यूम रॉकर मौजूद है तथा नीचे पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है। गूगल पिक्सल के दोनों ही मॉडल में 3.5एमएम जैक नहीं दिया गया है। इस लीक के अनुसार गूगल पिक्सल 2 जहां 145.3 x 69.3 और 7.8एमएम डायमेंशन पर बना होगा वहीं गूगल पिक्सल एक्सएल 2 को 157.6 x 76.3 x 7.9 एमएम डायमेंशन के साथ पेश किया जा सकता है।

आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ शाओमी मी मैक्स 2, आॅफलाइन स्टोर पर 17,499 रुपये में होगा उपलब्ध

वहीं लीक के अनुसार गूगल पिक्सल 2 के दोनों मॉडल एंडरॉयड 8.0 आधारित होंगे तथा क्वालकॉम के एडवांस चिपसेट स्नैपड्रैगन 836 पर रन करेंगे। बहरहाल अभी कंपनी की ओर से पिक्सल के नए फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं ​दी गई है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि यह एप्पल आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को कड़ी टक्कर देने वाला है।