
Google Pixel 4A को आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। पिक्सल फैन्स को इस फोन का बेसब्री से इंतजार था जो कि आज खत्म हो गया है। कंपनी ने फोन की कीमत से पर्दा उठाते हुए सेल डेट की भी जानकारी दे दी है। हालांकि, फोन इंडिया से पहले ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। इसलिए कीमत को छोड़कर फोन से जुड़ी लगभग सारी जानकारी हमें पहले से ही पता थी। आइए आगे आपकी उत्सुकता को कम करते हुए गूगल पिक्सल 4ए की कीमत और सेल डिटेल के साथ फोन की फीचर्स की जानकारी देते हैं। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि गूगल द्वारा हाल ही में पेश किए गए पिक्सल 5 और पिक्सल 4ए 5 जी को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसलिए फैन्स को फिलहाल पिक्सल 4ए से ही संतुष्ट होना पड़ेगा।
डिजाइन
अगर बात करें Pixel 4a के डिजाइन की तो फोन बिल्कुल फोन को पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। यह होल-पंच फ्रंट में डिसप्ले के बाईं ओर टॉप पर प्लेस है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। पंच-होल डिसप्ले के कारण डिवाइस के तीन किनारे बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। साथ ही बॉटम में स्पीकर ग्रिल और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मौजूद हैं। रियर की ओर रुख करे तो फोन का बैक पैनल देखने में मैट फिनिश जैसा लगता है। रियर पर दाईं ओर ऊपर की तरफ स्क्वायर शेप में सिंगल कैमरा सेटअप है इस सेटअप में कैमरा के साथ एक एलईडी फ्लैश लाइट मौजूद है। वहीं, सेटअप के हल्का सा नीचे की ओर बीचों बीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही बॉटम में गूगल की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।
खूबसूरत डिसप्ले
गूगल पिक्सल 4ए को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.81 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही Google Pixel 4a में आलवेज़ ऑन स्क्पीन और एचडीआर और 443पीपीआई का सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें: Google के सस्ते Pixel 5s से मिलेगी चाइनीज फोन्स को चुनौती, लॉन्च से पहले देखें डिजाइन
हार्डवेयर है दमदार
Google Pixel 4a कंपनी ने फिर से Snapdragon की ताकत दी है और इस वजह से फोन को लेकर काफी चर्चा भी थी। यह फोन Snapdragon 730G प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 2.2Ghz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। 8 नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाला यह प्रोसेसर न सिर्फ अपने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है बल्कि काफी बैटरी एफिशियेंट भी माना जाता है। इसके अलावा इस फोन में 6 जीबी जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं यह फोन प्रीलोडेड गूगल असिस्टेंट के साथ आता है।
सिंगल कैमरा है कमाल
Google Pixel 4a के बैक में सिंगल कैमरा मौजूद है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो एचडीआर+, पोर्टरेट मोड, नाईट साईट, ओआईएस और वीडियो स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: डाटा चोरी करते हैं ये 17 खतरनाक मोबाइल ऐप्स, तुरंत करें डिलीट
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Google Pixel 4a को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है जिसके साथ ही फोन में एनएफसी, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी जैसे फीचर्स मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,140एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
कीमत
भारत में Google Pixel 4a की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है, लेकिन यह 16 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपए की विशेष कीमत पर उपलब्ध होगा। फोन जस्ट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, कंपनी ने गूगल नेस्ट ऑडियो को भी पेश किया है, जिसकी कीमत 7,999 रखी गई है। पिक्सल 4ए की तरह ही फ्लिपकार्ट के माध्यम से यह 6,999 रुपए की विशेष कीमत पर उपलब्ध होगा। नेस्ट ऑडियो चॉक और चारकोल रंग में आता है। जहां Pixel 4a ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए अलावा जल्द ही देशभर के रिटेल आउटलेट से Reliance Retail और Tata Cliq में उपलब्ध होगा। इंडिया में Google Pixel 4A को iPhone SE 2020 से चुनौती मिल सकती है।


















