
Google एक ऐसा नाम है जिसकी सर्विसेज का इस्तेमाल दुनिया का लगभग हरेक व्यक्ति करता है। किसी भी सवाल का जवाब या विषय की जानकारी के लिए गूगल ब्राउजर का सहारा लिया जाता है। Gmail से लेकर YouTube और Google Maps तक ही इंसान के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। लेकिन आज इन सभी सर्विसेज पर मानों ग्रहण लग गया है। इंडिया में लोग इस वक्त गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और ऐसी ही खबर दुनिया के अन्य कोनों से भी आ रही है।
आम दिन की भांति हम भी अपने काम में मशगूल थे लेकिन जैसे ही जीमेल खोलना चाहा तो उसमे एरर आ गया। इतनी ही देर में टेक जगत से जुड़े साथियों के मैसेज भी आने लगे कि ‘Google outage worldwide‘. जब हमनें गूगल की अन्य सर्विस का यूज़ करना चाहा तो पता चला कि न ही YouTube चल रहा है और न ही Google Meet तथा Google Drive काम कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं Google Maps को भी ऑन करने में रूकावट आ रही है।
ऐसी स्थिति दुनिया भर में बनी हुई है और लाखों लोग अपने स्मार्टफोन और कंम्यूटर व लैपटॉप पर गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस रूकावट के पीछे क्या वजह यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन हम लगातार गूगल कंपनी से संपर्क साधे हुए हैं। बहरहाल उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
अपडेट : गूगल की सभी सर्विसेज को कंपनी द्वार रिस्टोर कर दिया गया है और अब सभी ऐप्स और ब्राउजर का इस्तेमाल पहले की तरह किया जा सकता है।


















