
OTT के प्रति दर्शकों के प्यार को देखते हुए अब जल्द ही प्रसार भारती के कंटेंट को भी एक नए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार आकाशवाणी और दूरदर्शन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ दर्शकों की संख्या को एक बार फिर से ज्यादा करने के लिए प्रसार भारती के कंटेंट के लिए के लिए अपना खुद का OTT Platform शुरू करने की योजना बना रही है।
बिना इंटरनेट के मोबाइल पर देख सकेंगे टेलिविजन
दरअसल, सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि सरकार एफएम रेडियो स्टेशनों की नए सिरे से नीलामी करने, ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू करने और डायरेक्ट-टू-मोबाइल (डीटूएम) टेलीविजन प्रसारण की टेस्टिंग करने की प्लानिंग कर रही है। वहीं, डीटूएम तकनीक बिना किसी इंटरनेट के मोबाइल पर टेलिविजन स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: New OTT Releases Hindi: इस हफ्ते डिजिटल रिलीज को तैयार ये वेब सीरीज और फिल्में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग सोसाइटी एक्सपो में ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा, “हम प्रसार भारती के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाने की योजना बना रहे हैं। हमारी योजना 2023-24 में ऐसा करने की है।”
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए अपकमिंग वित्तीय वर्ष के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। वहीं, उनका कहना है कि आईआईटी-कानपुर और कई लैब्स ने कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में ट्रांसमीटर स्थापित किए हैं, ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि टेलीविजन सिग्नल सीधे मोबाइल पर कैसे प्रसारित किए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Dream Girl 2 साथ वापस आ रही ‘पूजा’, रिलीज से पहले इस ओटीटी पर देखें ड्रीम गर्ल
क्या पुराने शो की होगी वापसी
हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगर प्रसार भारती के लिए नया ओटीटी आएगा तो उसमें डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले पुराने व यादगार शो को भी जोड़ा जा सकता है। हालांकि, यह बात ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है। लेकिन, अगर ऐसा होता है तो हम कभी भी पौराणिक महाकाव्य रामायण और महाभारत के अलाव चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा रचित चाणक्य और उपनिषद गंगा, मुकेश खन्ना के शो शक्तिमान, कॉमेडी-ड्रामा देख भाई देख और श्रीमान श्रीमति, शाहरुख खान का सर्कस, ब्योमकेश बख्शी और अन्य शो को देख सकेंगे।










