
New Electric Scooter Launched: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी जीटी फोर्स ने जीटी सोल वेगास (GT Soul Vegas) और जीटी ड्राइव प्रो (GT Drive Pro) नाम के दो नए लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। Cheap Electric Scooter (अफोर्डेबल बैटरी वाली स्कूटी) का इंतजार करने वाले ग्राहकों के लिए यह अच्छे ऑप्शन हैं। वहीं, शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के तौर पर इन स्कूटर्स में लेड-एसिड बैटरी और लिथियम-आयन बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। माना जा रहा है कि इस कीमत के अंदर मार्केट में पहले से मौजूद Bounce Infinity E1 (शुरुआती कीमत 45,099 रुपये) और Hero Electric Optima CX सिंगल बैटरी (कीमत 62,190 रुपये) से इनका मुकाबला होगा। आइए आगे आपको इन दोनों ही ई-स्कूटर (Electric Scooter) की कीमत, रेंज और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
GT Force Electric Scooter Price
GT Soul Vegas और GT Drive Pro को कंपनी ने दो-दो वेरिएंट में पेश किया गया है। GT Soul Vegas Lead-Acid की कीमत 47,370 रुपए ( एक्स-शोरूम), GT Soul Vegas Lithium-ion की कीमत 63,641 रुपये (एक्स-शोरूम), GT Drive Pro Lead-Acid की कीमत 67,208 (एक्स-शोरूम) और GT Drive Pro Lithium-ion का प्राइस 82,751 (एक्स-शोरूम) है। दोनों नई ईवी के साथ कंपनी 18 महीने की मोटर वारंटी, एक साल की लीड बैटरी वारंटी और तीन साल की लिथियम-आयन बैटरी वारंटी दे रही है।
GT Soul Vegas और GT Drive Pro की रेंज
अगर बात करें दोनों स्कूटरों की रेंज की तो जीटी सोल वेगास का 60V 28Ah लेड-एसिड बैटरी से लैस है और इसमें वेरिएंट 60 किमी की रेंज मिलती है। वहीं, 60V 26Ah लिथियम-आयन बैटरी वाला वेरिएंट में 65 किमी की रेंज मिलेगी। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि लेड-एसिड बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 8 घंटे और लिथियम-आयन बैटरी पैक को 5 घंटे का समय लगता है।
GT Soul Vegas बैटरी और कलर ऑप्शन
वहीं, दूसरी ओर जीटी सोल वेगास में एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स मोड, क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम, इग्निशन लॉक स्टार्ट, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डुअल ट्यूब रियर सस्पेंशन है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ग्लॉसी रेड, ग्रे और ऑरेंज में पेश किया गया है। वहीं, इसका वजन 95 किलोग्राम (लेड-एसिड बैटरी) और 88 किलोग्राम (लिथियम-आयन बैटरी) है। इसकी भार वहन करने की क्षमता 150 किलोग्राम है।
GT Drive Pro की बैटरी और कलर ऑप्शन
इसके अलावा जीटी ड्राइव प्रो चार कलर ऑप्शन- व्हाइट, ब्लू, रेड और चॉकलेट में उपलब्ध है। वहीं, इसमें 48V 28Ah लेड-एसिड बैटरी और 48V 26Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसका वजन 85 किलोग्राम है और यह 140 किलोग्राम का भार वहन कर सकता है।














