
Electric Two Wheelers की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) भी इस रेस में उतरने वाली है। काफी समय से लीक व खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग की तैयारी में लगी हुई है। आपको याद दिला दें कि हिरो ने अगस्त 2021 में अपने आनेवाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक टीजर जारी किया था, जिसके बाद कंपनी ने नवंबर में पुष्टि की थी कि वह अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्च 2022 में लॉन्च करेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और अब इसकी लॉन्चिंग जुलाई में होने की बात सामने आ रही है। अगर आप इस अपकमिंग बैटरी वाली स्कूटी को लेकर एक्साइटेड हैं तो इलेक्ट्रिक आइए इस आर्टिकल में आपको अब तक इस इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में सामने आई पूरी जानकारी बताते हैं।
कब लॉन्च होगी हीरो मोटोकॉर्प की पहला ई-स्कूटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को विदा (Vida) ब्रांड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। खबरों की मानें तो इसे 1 जुलाई को नए Vida (वीडा) ब्रांड के तहत इस बैटरी वाली स्कटूी को पेश किया जाएगा। साथ ही खबर है कि हीरो के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को आंध्र प्रदेश में चित्तूर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से बनाया जाएगा।

कंपनी ने दिखाया प्रोटोटाइप
कुछ महीनों पहले जयपुर स्थित Hero Motocorp के R&D फैसिलिटी सेंटर के बाहर हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन रेडी यूनिट की झलक दिखी थी, जिसमें पता चला है कि इसे डुअल टोन यानी ब्लैक एंड वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। साथ ही हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर साइज में भी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से बड़ा हो सकता है।
ऐसा होगा लुक और फीचर्स
लुक के मामले में अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के जमाने के ई-स्कूटर की तरह ही हो सकता है। साथ ही हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच का रियर ब्लैक अलॉय व्हील और 12 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील दिया जा सकता है। वहीं, इसमें कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
बैटरी स्वैपिंग टक्नोलॉजी से होगा लैस
Gogoro और हीरो की साझेदारी के बाद उम्मीद की जा रही है कि बेहतर बैटरी रेंज वाले हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर आने वाले समय में भारतीय बाजार में सड़कों पर दौड़ते दिख सकते हैं। उम्मीद है कि अपकमिंग ई-स्कूटर अपडेटेड फीचर्स के साथ ही बेहतर बैटरी रेंज वाले स्कूटर मार्केट में पेश होंगे।
लॉन्च से पहले चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहे तैयार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च से पहले हीरो मोटोकॉर्प का इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस कर रही है, जिससे ग्राहकों में हीरो के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लेकर विश्वास पैदा हो सके। इसी कड़ी हीरो मोटोकॉर्प और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने मिलकर देशभर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है।
इन इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगी टक्कर
इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया में पहले से मौजूद Bajaj Chetak और TVS iQube समेत अन्य कंपनी के सस्ते-महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर से टक्कर होगी।





















