
स्मार्ट टीवी के क्षेत्र में बड़ा नाम रखने वाली है Hisense कंपनी ने चार नए 4K स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह मॉडल लेजर टीवी, E7K प्रो, टॉरनेडो A7K और A6K नाम से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि लेजर टीवी में यूजर्स को 120 एंबिएंट लाइट रिजेक्शन तकनीक वाली स्क्रीन मिलेगी। आइए, आगे इन सभी मॉडल्स की कीमत और विशेषताओं पर गौर करते हैं।
कीमत और उपलब्धता
- Hisense ने लेजर टीवी को 499,999 रुपये में पेश किया है। इसे अमेज़न पर पहले सात दिनों में लेने पर 3 साल की व्यापक वारंटी का दावा किया गया है।
- Tornado QLED E7K Pro की कीमत 49,999 से शुरू होती है।
- Tornado A7K की कीमत 47,999 रुपये से शुरू होती है।
- इसी रेंज का A6K टीवी 28,999 रुपये का है।
- बता दें कि लेज़र टीवी और E7K प्रो अमेज़न पर 15 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि A7K फ्लिपकार्ट 15 तारीख से ही उपलब्ध होगा। वहीं, A6K फ्लिपकार्ट और अमेज़न दोनों पर मिल जाएगा।
Hisense लेजर टीवी के फीचर्स
Hisense लेज़र टीवी RGB ट्रिपल कलर लेज़र लाइट सोर्स और ALR स्क्रीन के साथ 120 इंच की बड़ी स्क्रीन में आता है। टीवी का रिज़ॉल्यूशन 60Hz पर 3840×2160 और ब्राइटनेस 3000 लुमेन है। इसके साथ टीयूवी में आंखों के लिए भी सुरक्षा वाली तकनीक दी गई।
स्टोरेज की बात करें तो टीवी में 8GB इंटरनल स्टोरेज और 3GB रैम दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई और ब्लूटूथ का विकल्प मिलता है। बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के साथ 40 वॉट स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी VIDAA U6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
Hisense Tornado QLED E7K Pro TV के फीचर्स
यह बेज़ल-लेस फ्लोटिंग डिस्प्ले डिज़ाइन वाला टीवी है। टीवी में 55 इंच 4K Ultra HD डिस्प्ले है जो 3840 x 2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें सबसे हाई 240Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। लाजवाब एक्सपीरियंस के लिए एचडीआर गेम मोड का सपोर्ट भी है। E7K Pro TV में AMD FreeSync प्रीमियम, ALLM VRR सपोर्ट, डॉल्बी विजन IQ, HDR10, HDR10+, HLG का सपोर्ट दिया गया है।
बेहतर ऑडियो के लिए सबवूफर, डॉल्बी एटमॉस और DTS वर्चुअल X के साथ 49W 2.1 चैनल स्पीकर मौजूद हैं। इसमें 3GB रैम + 8GB स्टोरेज मिल जाता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1, HDMI और USB पोर्ट शामिल हैं। OS की बात करें तो यह भी VIDAA U6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Hisense A7K के फीचर्स
इस टीवी सेट में आपको 50 इंच डिस्प्ले और 4K 3840 x 2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन सहित 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। यह डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है इसमें जेबीएल-61W बिल्ट-इन वूफर लगे हुए है। इसके अतिरिक्त, इसमें VIDAA स्मार्ट OS, एक अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल-लेस डिज़ाइन और Google Home, Apple AirPlay, Apple Home और बिल्ट-इन Alexa जैसे कई स्मार्ट होम प्लेटफ़ॉर्म का सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा है।
Hisense A6K TV के फीचर्स
Hisense का यह टीवी Google TV पर काम करता है। इसमें 43 इंच डिस्प्ले, 4K रिजॉल्यूशन, AI एडेप्टिव डेप्थ तकनीक दी गई है। बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ सहित एचडीआर का सपोर्ट है। इसके साथ गेम मोड प्लस, एएलएम, वीआरआर और ईएआरसी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। टीवी में वॉयस कंट्रोल, बिल्ट-इन एलेक्सा और वीआईडीएए वॉयस सपोर्ट भी शामिल है।














