Honda Activa Electric लॉन्च टाइम का हुआ खुलासा, CEO ने खुद दी जानकारी

Join Us icon
Highlights

  • Honda Activa EV को साल 2024 मार्च में लॉन्च किया जाएगा।
  • कंपनी के सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कंपनी के ईवी रोडमैप का भी खुलासा किया।
  • Honda Activa EV की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Honda Activa Electric Scooter का इंतजार कर रहे ग्राहकों का इंतजार अब लग रहा है जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, Honda Activa के पेट्रोल वर्जन को लॉन्च करते हुए हाल ही में कंपनी के CEO ने Honda Activa EV Launch को लेकर बड़ा खुलासा किया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के एमडी और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कंपनी के ईवी रोडमैप की जानकारी दी है। उनके अनुसार, एक्टिवा इलेक्ट्रिक अगले साल मार्च 2024 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस बात से एक्टिवा के बैटरी अवतार का इंतजार कर रहे ग्राहकों में खुशी जरूर होगी।

इतनी होगी टॉप स्पीड

हालांकि, पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत के लिए होंडा का पहला EV उसके बेस्टसेलिंग एक्टिवा स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। वहीं, अब इस बात पर कंपनी के सीईओ ने खुद मोहर लगा दी है, जिसके बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्टिवा इलेक्ट्रिक अपने आईसीई-बेस्ड वर्जन की तरह ही लोकप्रिय हो पाएगा या नहीं। इसके अलावा ओगाटा ने खुलासा किया कि इसमें एक निश्चित बैटरी सेट-अप होगा और अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड मिलेगी।

honda activa electric scooter india launch confirmed range price

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी एक्टिवा ईवी के बाद एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी जो पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। यह दूसरा मॉडल एक स्वैपेबल बैटरी सेट-अप का दावा करेगा और बाजार में उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से बेस्ट परर्फॉमेंस देगा। ओगाटा ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों से, कंपनी के लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से ईवी कार्यक्रम में निवेश करना कोई जरूरी मामला नहीं था, लेकिन बाजार की उम्मीदें बढ़ने के साथ, हम अगले साल ईवी सेगमेंट में आने जा रहे हैं।”

इतना ही नहीं ओगाटा ने कहा, “लिमिटेड दूरी तय करने वाले ग्राहक भविष्य में एक्टिवा ईवी का विकल्प चुनेंगे, लेकिन वे अभी भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए आईसीई एक्टिवा खरीदना चाहेंगे।”

इसके अलावा ओगाटा ने बताया कि एचएमएसआई चीन से होंडा के किसी भी ईवी प्रोडक्ट के साथ पहले भारतीय बाजार में आ सकता है। पिछले छह महीनों में, कंपनी ई-मोटर के साथ-साथ बैटरी को स्थानीय बनाने की व्यवस्था करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, और वित्त वर्ष 2023-’24 में इसके निवेश का बड़ा हिस्सा अपने विनिर्माण बुनियादी ढांचे को आईसीई दो का उत्पादन करने के अनुकूल बनाने की ओर जाएगा। इसके अलावा बताया कि एक्टिवा इलेक्ट्रिक में फिक्स्ड बैटरी सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, एक्टिवा इलेक्ट्रिक की रेंज नॉर्मल होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here